Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Skin Care Tips : पानी में ये 5 चीजें मिलाकर नहाएं, दिनभर बनी रहेगी ताजगी

हमें फॉलो करें Skin Care Tips : पानी में ये  5 चीजें मिलाकर नहाएं, दिनभर बनी रहेगी ताजगी
आज के वक्त में कामकाजी महिलाओं को खुद के लिए वक्त ही नहीं मिलता है। जिस वजह से कई बार वे चिड़चिड़ी भी हो जाती है। काम की वजह से वह अपनी स्किन केयर का भी ध्यान नहीं रख पाती है। इस वजह से बॉडी पर गंदगी जमने लगती है। लेकिन ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है आप अपने पानी में ये 5 चीजें मिला सकते हैं, जिससे आपको ताजगी महसूस होगी और बॉडी पर जमे बैक्टीरियाओं  से भी छुटकारा मिलेगा।

- नीम के पत्ते - जी हां, अगर आप खुजली, दाने, एलर्जी, मुंहासे आदि होते हैं तो नहाने के पानी में 8-10 नीम के पत्ते जरूर मिलाएं। नहाने से आधे घंटे पहले उसमें डाल दें। इसके बाद नहा लें। इससे स्किन संबंधित समस्‍यओं में आराम मिलेगा। और बैक्टीरिया भी जमा नहीं होंगे। 
 
- सेंधा नमक - इसे पानी में मिलाकर नहाने से थकान दूर होगी, ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छा होगा और मांसपेशियां भी रिलैक्स होगी। अगर बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन अच्‍छा होता है तो स्किन अपने आप ग्लो करने लगती है।

- ग्रीन टी के बहुत सारे फायदे है। इसका सेवन करने से, डार्क सर्कल होने पर टी बैग रखने खत्म हो जाते हैं। वहीं स्किन के लिए भी यह बेहतर है। रोज नहाने से पूर्व 15 मिनट पहले नहाने के पानी में 3 से 4 टी बैग पानी में डाल दें। इसके बाद निकाल लें और फिर नहा लें। दरअसल, ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। जिससे बॉडी पर एंटी एजिंग और क्‍लींजर का काम करते हैं।

- बॉथ ऑयल भी आते हैं, पानी में सिर्फ 2 बूंद इन्हें डालना होता है। इसके बाद आप उस पानी से नहा लीजिए। अलग-अलग फ्लेवर में यह उपलब्ध होते है। हालांकि कंपनी का ही लें। क्‍योंकि ये आर्टिफिशियल में सेंट अधिक आता है। और कंपनी में ओरिजिनल अधिक होता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Valentine's Day Tips : वेलेंटाइन डे पर लड़कियां ये 10 गलतियां भूलकर भी न करें