जानिए शकरकंद के 5 बेहतरीन सौंदर्य लाभ

Webdunia
आपने शकरकंद को कच्चा, उबालकर या फिर मिठाई के रूप में तो जरूर खाया होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि शकर कंद खाने में जितना स्वादिष्ट है, उतने ही लाजवाब हैं इसके यह 5 सौंदर्य लाभ। तो जरूर जानें खूबसूरती के लिए 5 उपाय - 
 
1 तैलीय त्वचा - अगर आपकी त्वचा तैलीय है, तो शकरकंद का प्रयोग आप अपनी त्वचा के लिए कर सकते हैं। इन्हें उबालकर ठंडा होने दें और बाद में शहद के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर पैक लगाएं। इसे अलावा आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। लगभग आधे घंटे तक रहने दें और धो लें।

2 रूखे बालों के लिए - कई पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद आपके बालों को पोषण देता है और रूखापन दूर कर बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है। इसके लिए शकर कंद के साथ दही, शहद, जैतून या फिर बादाम का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अपने बालों में लगाकर 15 से 20 मिनट रखें और बालों को धो लें। अगर आपके बाल ज्यादा रूखे हैं, तो इस मिश्रण में नारियल का दूध भी मिला सकते हैं।
 
3 खूबसूरती - शकरकंद एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाए रखने का कार्य करता है। इसके अलावा यह आपकी त्वचा को कैंसर और सूर्य की हानिकारक किरणों के दुष्प्रभाव से भी बचाता है।

4 लंबे बाल - अगर आपके बालों का विकास सही तरीके से नहीं हो रहा है, तो शकरकंद का प्रयोग कर आप इनकी वृद्धि बढ़ा सकते हैं। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन, बालों के बढ़ने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा यह रूसी के लिए भी बेहतरीन इलाज है।
 
5 रूखी त्वचा - केवल तैलीय ही नहीं बल्कि शकरकंद रूखी त्वचा के लिए भी बेहतरीन इलाज है, जो त्वचा के लिए मॉश्चराइजर का काम करता है। उबले हुए शकरकंद को ओट्स और दही के साथ मिक्स कर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। कुछ देर लगे रहने के बाद इसे स्क्रब की तरह प्रयोग करें और गुनगुने पानी से धो लें।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी बचता है DNA?

क्या होता है फ्लाइट का DFDR? क्या इस बॉक्स में छुपा होता है हवाई हादसों का रहस्य

खाली पेट ये 6 फूड्स खाने से नेचुरली स्टेबल होगा आपका ब्लड शुगर लेवल

कैंसर से बचाते हैं ये 5 सबसे सस्ते फूड, रोज की डाइट में करें शामिल

विवाह करने के पहले कर लें ये 10 काम तो सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

सभी देखें

नवीनतम

गर्मियों में योग करने का सबसे सही समय, तपती गर्मी से मिलेगी तुरंत राहत

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

याददाश्त बढ़ाने के लिए आज से ही छोड़ दें अपनी ये 8 आदतें, दिमाग पर डालती हैं बुरा असर

मन सच्चा, कर्म अच्छा और बाकी सब महादेव की इच्छा... पढ़ें शिव जी पर लेटेस्ट कोट्स

हादसों पर 10 मशहूर शेर