एक बार आप मान लें कि दुनिया की कोई भी क्रीम आपको गोरा नहीं बना सकती। आपको जो त्वचा प्राकृतिक रूप से मिली है उसी को स्वस्थ और आकर्षक बनाने के जतन करने चाहिए।
बाजार की क्रीमों में ब्लीच होता है जो उतने ही समय के लिए उजला दिखाता है जितने समय आप उसे लगाते हैं। इन क्रीमों से त्वचा जल जाती है। धीरे-धीरे आप उसके एडिक्ट हो जाते हैं। हम बता रहे हैं त्वचा की रंगत निखारने के प्राकृतिक तरीके :
गर्मियों में संतरे का ज्यूस दो बार लेने से रंग साफ होता है।
लाल मसूर की दाल दूध में गला कर पिसें। इस पैक को सुबह शाम नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं। दो वक्त नहाने से भी रंग साफ होता है।
चेहरे की सफाई के लिए फेस वॉश ही इस्तेमाल करें साबुन नहीं।