Hanuman Chalisa

पहले दौर में कम मतदान का मतलब क्या?

अनिल जैन
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2015 (18:39 IST)
विधानसभा चुनाव के पहले दौर के मतदान में मतदाताओं ने वह उत्साह नहीं दिखाया, जिसकी कि उम्मीद की जा रही थी। पूर्वी बिहार के दस जिलों की 49 सीटों पर महज 57 फीसदी वोट पड़े। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भी इस इलाके में इतने ही वोट पड़े थे। उससे पहले 2010 के विधानसभा चुनाव में इन 49 सीटों पर 51 फीसदी के करीब वोट पड़े थे। उस लिहाज से इस बार का आंकड़ा  छह फीसदी ज्यादा है। चुनाव में जिस कदर ध्रुवीकरण हुआ है, दोनों प्रमुख गठबंधन करो या मरो के जिस अंदाज में चुनाव लड़ रहे हैं, उससे वोटिंग बढ़नी चाहिए थी पर नहीं बढ़ी। यह हैरान करने वाली बात है।
ध्यान रहे नीतीश-लालू के महागठबंधन से छिटके मुलायमसिंह का तीसरा मोर्चा और छह पार्टियों का वामपंथी मोर्चा भी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहा है। दोनों मोर्चों के उम्मीदवार हर सीट पर मौजूद हैं। इस वजह से भी मतदान बढ़ना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसकी एक वजह यह हो सकती है कि जिस इलाके में मतदान हुआ उसका एक बड़ा हिस्सा नक्सलियों के प्रभाव वाला है, इसलिए मतदान कुछ कम हुआ, लेकिन नक्सली प्रभाव से बाहर के इलाकों में भी मतदान का प्रतिशत बहुत उत्साहवर्धक नहीं है। समस्तीपुर, खगड़िया और भागलपुर इन तीनों जिलों में ही मतदान 60 फीसदी पहुंचा है।
 
कम मतदान की व्याख्या पारंपरिक फार्मूले से की जाए तो यह सत्तारूढ़ दल या मोर्चे के लिए फायदेमंद माना जा सकता है। इस लिहाज से जनता दल (जदयू), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के महागठबंधन के लिए यह संतोष की बात हो सकती है कि भाजपा की अपील के बावजूद परिवर्तन के लिए लोग बहुत उत्साह से नहीं निकले। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के पूरे कुनबे के साथ ही रामविलास पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा परिवर्तन के लिए ही वोट मांग रहे हैं। आमतौर पर परिवर्तन की लहर में भारी मतदान होता है। सो, पहले चरण में भारी मतदान नहीं होना इस बात का संकेत हो सकता है कि परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि यथास्थिति बनाए रखने के लिए मतदान हुआ है।
 
लेकिन इतने सरल तरीके से भी आकलन नहीं होना चाहिए। जमीनी हालात को देखते हुए कम मतदान होना भाजपा के लिए भी सुकून वाली बात हो सकती है। भाजपा के नेता इस चरण को लेकर चिंता में थे। पिछले 20 साल से भाजपा इस इलाके की ज्यादातर सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही थी। उसकी सहयोगी पार्टियों का भी बहुत मजबूत आधार इस इलाके मे नहीं है।
 
जदयू के मजबूत आधार को देखते हुए राजद ने पहले चरण में अपनी कई सीटें उसके लिए छोड़ी। सो, यह संभव है कि जदयू के ज्यादा उम्मीदवार होने की वजह से राजद के पारंपरिक जनाधार यानी यादव मतदाताओं ने बहुत जोश नहीं दिखाया हो। इसलिए मतदान का प्रतिशत नहीं बढ़ा।
 
जाहिर है किसी खास फार्मूले से मतदाताओं के रुझान का आकलन संभव नहीं है। असल नतीजे इस बात पर निर्भर करेंगे कि पार्टियों ने अपना कोर वोट डलवाया है या नहीं और सहयोगी पार्टियों के वोट एक-दूसरे को ट्रांसफर हुए या नहीं। यह भी ध्यान रखना होगा कि तीसरा मोर्चा और वाम मोर्चा कितने वोट काटने में कामयाब हुआ है? बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर के इलाके में आधा दर्जन से ज्यादा सीटों पर वाम दलों का असर रहा है। इन्हीं इलाकों मे सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। सो, इनको मिले वोट का नतीजों पर बड़ा असर होगा।
 
इसी तरह कम वोटिंग के बावजूद यह दिलचस्प है कि महिलाओं ने इस बार भी पुरुषों के मुकाबले ज्यादा मतदान किया। 2010 में ज्यादातर महिलाओं ने नीतीश के पक्ष में वोट दिया था, जबकि 2014 में उनका ज्यादातर वोट नरेंद्र मोदी को गया था। सो, इस बार दोनों यह वोट मिलने का दावा कर सकते है। हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 22 से 25 हजार नए मतदाता हैं। उनका रुझान भी नतीजों को प्रभावित करेगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान