Hanuman Chalisa

चुनाव आयोग ने बिहार में भाजपा को दिया झटका

Webdunia
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2015 (23:47 IST)
पटना। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बिहार में भाजपा को झटका देते हुए पार्टी द्वारा प्रकाशित दो विज्ञापनों के फिर से प्रकाशन पर चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने तक रोक लगा दी।
 
राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर लक्ष्मणन ने बताया कि चुनाव आयोग ने बिहार भाजपा के प्रकाशित दो विज्ञापनों 'वोटों की खेती के लिए, आतंक की फसल सींचना क्या सुशासन है' एवं 'दलितों-पिछड़ों की थाली खींच, अल्पसंख्यकों को आरक्षण परोसने का षड़यंत्र क्या सुशासन है' के प्रकाशन पर रोक लगा दी है। इस संबंध में राजद ने आयोग को आज ही एक ज्ञापन देकर रोक लगाने की मांग की थी। 
      
लक्ष्मणन ने कहा कि आयोग ने इन दोनों विज्ञापनों के तथ्य की छानबीन किए जाने पर पाया कि इससे आचार संहिता का उल्लंघन होता है। उन्होंने कहा कि अब ये दोनों विज्ञापन और इससे मिलता-जुलता कोई अन्य विज्ञापन भी कल से लेकर बिहार में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रकाशित नहीं किए जा सकेंगे।
 
इस बीच राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आयोग का यह फैसला बिहार की जनता की हक में है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

उत्‍तराखंड के CM धामी ने चेताया, सड़क पर न हो नमाज, अधिकारियों को दिए निर्देश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?