Hanuman Chalisa

चुनाव परिणाम मोदी सरकार पर जनमत संग्रह नहीं - भाजपा

Webdunia
गुरुवार, 5 नवंबर 2015 (22:48 IST)
पटना। राजग ने दो तिहाई बहुमत पाने के साथ बिहार विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया कि विधानसभा चुनाव परिणाम नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर जनमत संग्रह होगा।
 
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर जनमत संग्रह होने का कोई प्रश्न नहीं उठता।
 
उन्होंने कहा कि अगर बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम किसी पर जनमत संग्रह होगा तो वह लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के ‘जंगलराज’ पर होगा।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा नीत राजग ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लडा है और इस चुनाव के दौरान वे उसके स्टार प्रचारक होने के साथ पांच चरणों में संपन्न इस चुनाव के दौरान कुल 31 रैलियों को संबोधित किया था।
 
अपनी पार्टी की आशा से दिगर एक्जिट पोल सर्वे के बारे में अनंत ने कहा कि हम चुनाव परिणाम का आगामी आठ नवंबर तक इंतजार करेंगे जिसमें राजग दो तिहाई बहुत के साथ उभरकर सामने आएगी।
 
उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल सर्वे दूसरी तस्वीर पेश कर सकते हैं, इसलिए हम आठ अक्तूबर तक इंतजार करेंगे तथा राजग दो तिहाई बहुमत पाने के साथ चुनाव परिणाम निर्णायक होगा।
 
चुनाव परिणाम में कड़ी टक्कर को नकारते हुए कहा कि कई प्रदेशों के मतदाताओं ने पार्टी या गठबंधन के पक्ष में निर्णायक जनादेश दिया है। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

यूपी में 4.24 करोड़ छात्रों की डिजिटल ट्रैकिंग व्यवस्था को मजबूत कर रही है योगी सरकार

Suvendu Adhikari : बंगाल में मौलवी-पुजारियों का मानदेय बंद, ममता सरकार के भ्रष्टाचार की होगी जांच, महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए महीना, CM शुभेंदु के बड़े फैसले

यूपी में नायब तहसीलदार पद पर सर्वाधिक 258 युवा हुए चयनित

जो यूपी में सफल, वह हर जगह सफल, CM योगी ने बढ़ाया नवचयनितों का उत्साह