Hanuman Chalisa

बिहार में इस गठबंधन की बनेगी सरकार!

Webdunia
गुरुवार, 5 नवंबर 2015 (16:06 IST)
बिहार चुनावों पर पूरे देश नजरें गड़ाए बैठा है। राज्य के विधानसभा चुनावों में जीत के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी ऐड़ी- चोटी का ज़ोर लगा दिया है। एक तरफ जहां एनडीए ने अपने सबसे प्रभावशाली चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने की हरसंभव कोशिश की और दूसरी तरफ एक- दूसरे के घोर विरोधी माने जाने वाले नीतीश- लालू साथ हो लिए।



चुनावों के पांचवे चरण की वोटिंग खत्म होते ही पूरे देश को 8 नवंबर का इंतजार है। चुनाव विश्लेषकों द्वारा परिणामों पर भिन्न- भिन्न राय दी जा रही हैं।
 
12 अक्‍टूबर को पहले चरण का मतदान होने से पहले 11 सर्वे सामने आए थे। इन सभी सर्वे के नतीजों से स्पष्ट तस्वीर बनती नजर नहीं आती। दूसरी ओर सट्टा बाजार की बात करें तो एनडीए को 110 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव से पहले हुए ओपीनियन पोल दोनों ही घटकों के बीच टाई की स्थिति बता रहा था, जबकि सट्टा बाजार लगातार इसे कांटे का मुकाबला बता रहा है। यानि हम कह सकते हैं कि पूर्वानुमान के किसी भी तरीके से हमारे सामने सही तस्‍वीर नहीं आ पा रही है। 
 
इंडियन एक्सप्रेस में छपे ताज़ा कॉलम के अनुसार ऐसी स्थिति में पुराने ट्रेंड के आधार पर ही सटीक अनुमान लगाया जा सकता है। भारत में सन 1980 से ही यह ट्रेंड रहा है कि लोकसभा चुनाव के दो वर्ष बाद तक हुए चुनावों में केंद्र में सत्तासीन पार्टी को करीब 6 फीसदी वोटों का नुकसान हुआ है।
 
इंडियन एक्सप्रेस के विश्लेषण के अनुसार चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए एनडीए को मात्र चार प्रतिशत मतों को अपने पक्ष में करना है। 2014 के लोकसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो इसमें कई पार्टियों के बीच मुकाबला था। भाजपा तो एकजुट थी लेकिन विपक्ष कई धड़ों में बंटा हुआ था। अगर विपक्ष अभी की तरह लोकसभा चुनावों के वक्त भी एकजुट रहा होता तो एनडीए को हार का सामना करना पड़ सकता था।
 
बात करें बिहार चुनावों की तो एनडीए के खिलाफ प्रत्येक एक फीसदी वोट स्विंग जेडीयू को आठ सीटों का फायदा पहुंचा देगा। लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज कर चुकी एनडीए के खिलाफ औसत नेगेटिव स्विंग उसकी सीटों को 50 के अंदर समेट सकता है।
 
विश्लेषण में कहा गया कि एनडीए के पक्ष में मात्र चार फीसदी का वोट स्विंग उसे जीत दिला सकता है। बिहार के जिन मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में एनडीए को वोट नहीं दिया था, उनमें से ज्‍यादातर को विधानसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में आना होगा। 2014 के लोकसभा चुनावों में आरजेडी को 20.5 फीसदी वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस 8.6 फीसदी वोट की हासिल कर सकी थी।
 
विश्लेषण के मुताबिक इस बात की संभावना कम ही है कि कांग्रेस और राजद के वोटर्स एनडीए को वोट करें। लेकिन गौर करने लायक एक बात यह भी है कि लालू को अपने साथ लेकर  चलने से नीतीश से खफा वोटर्स का फायदा एनडीए को मिल सकता है, परंतु वोटरों की यह संख्या एनडीए को सत्ता में लाने जितनी नहीं लगती। ऐसे में एनडीए के लिए सकारात्मक परिणामों की उम्मीद कम ही है। 
 
सभी मुद्दों पर विचार करते हुए कहा जा सकता है कि एनडीए के लिए 80 सीटों पर जीत हासिल करना मुश्किल हो सकता है। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित विश्लेषण के अनुसार महागठबंधन को 175 सीटें मिल सकती हैं जबकि एनडीए को 60 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा। यह आकड़ों की बाजीगरी है, ये कितने सही साबित होते हैं, यह 8 नवंबर को पता लग ही जाएगा। 
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की इंदौर में सड़क हादसे में मौत

अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में न बरतें ढिलाई, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में CM मोहन यादव के सख्त निर्देश

DRDO ने बढ़ाई भारत की ताकत, एंटी-शिप और मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण

देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है, CM धामी ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं, ट्रंप ने ईरान पर फोड़ा ठीकरा