बिहार चुनाव: 9 बागी नेताओं पर गिरी गाज, भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (07:19 IST)
पटना। भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar election) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के आधिकारिेक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे अपने 9 बागी नेताओं को दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि राजग के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बागियों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
 
इन्हें पार्टी से किया गया निष्कासित : जायसवाल द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में 9 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है, जिनमें राजेन्द्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, रवीन्द्र यादव, डॉ. उषा विद्यार्थी, श्वेता सिंह, इन्दु कश्यप, अनिल कुमार, मृणाल शेखर और अजय प्रताप शामिल हैं।
 
पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आप लोग राजग के प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। इससे राजग के साथ-साथ पार्टी की छवि भी धूमिल हो रही है। आप लोगों को दल विरोधी इस कार्य के कारण पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।
 
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के कई नेता दूसरे दलों के टिकट पर चुनावी मैदान में कूद गए हैं।
 
इन नेताओं को मिला पासवान का सहारा : चिराग पासवान की लोक जन शक्ति पार्टी ने भाजपा के कई नेताओं को टिकट दिया है। इनमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे राजेन्द्र सिंह को लोजपा ने दिनारा से टिकट दिया है जबकि सासाराम से रामेश्वर चौरसिया को प्रत्याशी बनाया है। लोजपा ने पालीगंज से पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी और और झाझा से डा. रवींद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है।
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार करते हुए बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अपनी राहें जुदा कर ली थीं। चिराग ने कहा था कि उन्हें नीतीश कुमार का नेतृत्व मंजूर नहीं है। हालांकि, उन्होंने भाजपा के प्रति अपनी पार्टी का समर्थन व्यक्त किया था।
 
जायसवाल ने लोजपा को झटका देते हुए हाल ही में स्पष्ट किया था कि बिहार में राजग के नेता नीतीश कुमार हैं और जो कुमार का नेतृत्व स्वीकार करेगा, वही बिहार में राजग गठबंधन में रहेगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

अगला लेख