Bihar Election: BJP ने दूसरे चरण के लिए जारी की 46 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट

Webdunia
रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (17:20 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 46 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी अब तक 75 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

<

List of 46 BJP candidates for the second phase of general election to the Legislative Assembly of Bihar finalised by BJP CEC. pic.twitter.com/GeiLj28ljd

— BJP (@BJP4India) October 11, 2020 >प्रदेश के मंत्री नंदकिशोर यादव (पटना साहिब से विधायक) और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा को भाजपा ने टिकट दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को यहां हुई थी। इसके बाद आज सूची जारी की गई।
 
भाजपा राज्य में जद (यू) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को भी शामिल किया गया है।

भाजपा 243 सदस्यीय विधानसभा में 110 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने अपने कोटे की 11 सीटें वीआईपी को दी हैं। जद (यू) 115 सीटों पर किस्मत आजमाएगी और उसने अपने कोटे की सात सीटें ‘हम’ के लिए छोड़ी हैं।
 
बिहार में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को तीन चरणों में विधानसभा चुनाव है। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

ईरान ने इजराइल पर फिर से किए मिसाइल हमले, 67 लोग घायल

हरदोई में युवती बनी डॉन, पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर तानी रिवॉल्वर, सीसीटीवी आया सामने

मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री काउंटडाउन, अगले 48 घंटे में दस्तक देने की संभावना

गुरु पूर्णिमा से मध्यप्रदेश के 'नर्मदापुरम्' में प्रारंभ होगा 84 दिवसीय जनकल्याणार्थ महायज्ञ

एयर इंडिया विमान में खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट वापस लौटी

अगला लेख