dipawali

बिहार चुनाव : तेजस्वी यादव ने पूछे 20 सवाल, भाजपा जदयू ने दिया जवाब

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राज्य के उपमुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा और मोदी की डबल इंजन सरकार से 10 सवाल पूछे। हालांकि भाजपा जदयू ने इसका जवाब देने में देर नहीं की।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 7 सितम्बर 2025 (13:26 IST)
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। राज्य में सियासी पारा गर्म है। इस बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राज्य के उपमुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा और मोदी की डबल इंजन सरकार से 10 सवाल पूछे। हालांकि भाजपा जदयू ने इसका जवाब देने में देर नहीं की।
 
तेजस्वी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि 2 पीढ़ियों का जीवन बर्बाद करने वाली 20 वर्षों की नीतीश-मोदी और 11 वर्षों की डबल इंजन सरकार से ये महत्वपूर्ण सवाल जरूर पूछना:- साथ में 10 सवाल की एक लिस्ट दी गई है।
 
उन्होंने सवाल किया कि बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है? बिहार में महिलाएं असुरक्षित क्यों है? यहां स्वास्थ्य सेवाएं बेकार क्यों है? राज्य में इतना भ्रष्‍टाचार क्यों है? इतनी बेरोजगारी क्यों है?
<

दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद करने वाली 20 वर्षों की नीतीश-मोदी और 11 वर्षों की डबल इंजन सरकार से ये महत्वपूर्ण सवाल जरूर पूछना:- pic.twitter.com/GyLRc7FKCr

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 6, 2025 >
राजद नेता ने सवाल किया कि बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है? राज्य में स्कूल भवन क्यों नहीं बने? नए उद्योग धंधे स्थापित क्यों नहीं हुए? शिक्षा व्यवस्था चौपट क्यों है? 
 
इस पर भाजपा की ओर से प्रवक्ता नीरज कुमार और जदयू की ओर से प्रवक्ता अभिषेक झा ने वीडियो संदेश जारी कर इन सवालों का जवाब दिया। उन्होंने इन सबके लिए लालू यादव और राजद के जंगलराज को ही जिम्मेदार बताया। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं खेसारी लाल यादव, छपरा से भरा नामांकन, क्या है उनका असली नाम

'जब भी मौका मिला कांग्रेस-विपक्ष ने बिहार को अपमानित किया..,' राहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम डॉ. मोहन यादव, जानें क्या कहा?

तेजस्वी या तेजप्रताप, शिक्षा और संपत्ति के मामले में कौन कितना आगे?

क्या नीतीश कुमार बनेंगे बिहार CM, अमित शाह के बयान से गरमाई सियासत

Bihar Assembly Election: बिहार के पहले विधानसभा चुनाव की कहानी