Festival Posters

Bihar Elections : जदयू की पहली लिस्ट पर NDA में बवाल, चिराग पासवान की 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 (12:49 IST)
JDU first list of Candidates : बिहार विधानसभा चुनावों में राजग और महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जारी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। उपेंद्र कुशवाह की नाराजगी की खबरों की बीच नीतीश कुमार की जदयू ने बुधवार को 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें 4 ऐसी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है जो चिराग पासवान की लोजपा आर को अलॉट हुई है। ALSO READ: उपेंद्र कुशवाह की नाराजगी से NDA में हड़कंप, क्या अमित शाह की एंट्री से बनेगी बात?
 
चिराग पासवान कोटे की 4 सीटों (एकमा, गायघाट, राजगीर, सोनबरसा) पर JDU ने उम्मीदवार उतारकर NDA में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। जदयू ने अपनी पहली सूची में एकमा से धूमल सिंह, सोनबरसा से रत्नेश सदा, गायघाट से कोमल सिंह और राजगीर से कौशल किशोर को टिकट दिया है।
 
पार्टी ने मोरबा से विद्यासागर निषाद, सिद्धेश्वर से रमेश ऋषिदेव को टिकट दिया है। मधेपुरा से कविता साहा, मोकामा से अनंत सिंह और फुलवारी से श्याम रजक को चुनाव मैदान में उतारा गया है। नालंदा से श्रवण कुमार, शेखपुरा से रणधीर कुमार सोनी, खगड़िया से बब्लू मंडल, आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव और बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी को टिकट दिया गया है। 
<

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए जनता दल (यूनाइटेड) की पहली लिस्ट। #Bihar #JDU #JanataDalUnited #BiharElections pic.twitter.com/9vc2RL9QQI

— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 15, 2025 >
गौरतलब है कि सीट शेयरिंग फार्मूले के तहत भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लोजपा आर के खाते में 29 सीटें आई है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम और जीतनराम मांझी के खाते में 6-6 सीटें आई हैं। इस फार्मूले से जदयू, आरएलएम और हम नाराज दिखाई दे रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी पर लगाए बड़े आरोप- सवाल पूछने पर गाली दिया जाएगा, चप्पल से पिटवाया जाएगा

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

बिहार के चुनावी मैदान में भी परिवारवाद रहा हावी, जीतनराम के बहू, समधन और दामाद जीते, लालू के बेटे तेजप्रताप को मिली शिकस्‍त