Hanuman Chalisa

CM योगी ने NDA की प्रचंड विजय पर दी बधाई, बोले- नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा

Webdunia
शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 (23:31 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की भारी सफलता के लिए मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने इसको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकासोन्मुखी मार्गदर्शन में बिहार की जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण बताया। योगी ने कहा, यह जनादेश विकास, सुशासन, समृद्धि और स्थिरता के उस मार्ग का समर्थन है, जिस पर नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है। 
 
खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की भारी सफलता के लिए मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने इसको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकासोन्मुखी मार्गदर्शन में बिहार की जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण बताया।
ALSO READ: Bihar Assembly Election Results : बिहार में करारी हार पर क्या बोले राहुल गांधी, क्यों खड़ी हो गई कांग्रेस के सामने चुनौतियां
योगी ने कहा, यह जनादेश विकास, सुशासन, समृद्धि और स्थिरता के उस मार्ग का समर्थन है, जिस पर नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा-राजग गठबंधन की प्रचंड विजय की समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं जनता-जनार्दन का अभिनंदन।
<

बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड विजय की समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं जनता-जनार्दन का अभिनंदन!

यह ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विकासोन्मुख मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों पर…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 14, 2025 >
उन्होंने कहा, यह ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुख मार्गदर्शन और ‘डबल इंजन’ सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों पर बिहार की जनता के अटूट विश्वास की मुहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनडीए की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

एक्स पर अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड विजय की समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं जनता-जनार्दन का अभिनंदन करता हूं।
ALSO READ: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के 4 बड़े कारण, तेजस्वी को राहुल से दोस्ती करना पड़ा भारी
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के भाजपा मुख्यालय पर बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर जश्न का माहौल है। नेताओं के साथ कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जीत की दिवाली मना रहे हैं। पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Assembly Election Results : बिहार में करारी हार पर क्या बोले राहुल गांधी, क्यों खड़ी हो गई कांग्रेस के सामने चुनौतियां

bihar election pm narendra modi speech : PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

LIVE: बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया, भाजपा मुख्यालय में बोले PM मोदी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

NDA की प्रचंड जीत पर PM मोदी का पहला रिएक्शन, नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा