Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Hero की XPluse 200 4V 2023 हुई लॉन्च, कीमत 1.50 लाख रुपए, आए नए धमाकेदार फीचर्स

हमें फॉलो करें Hero की XPluse 200 4V 2023 हुई लॉन्च, कीमत 1.50 लाख रुपए, आए नए धमाकेदार फीचर्स
, बुधवार, 17 मई 2023 (18:27 IST)
Hero ने अपनी बाइक XPulse 200 4V का 2023 का एडिशन लॉन्च कर दिया है। बाइक को दो ट्रिम XPulse 200 4V Base और XPulse 200 4V Pro में लॉन्च किया गया है। XPulse 200 4V Base की कीमत 1,43,516 रुपए और XPulse 200 4V Pro की कीमत 1,50,891 रुपए है। कंपनी के मुताबिक ये मॉडल्स सख्त उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप है।
 
बाइक में क्या है खास : 2023 Hero XPulse 200 4V में एक नया 60mm लंबा रैली-स्टाइल विंडशील्ड और LED DRLs के साथ एक बिल्कुल नया क्लास-डी LED प्रोजेक्टर हैंडलैंप दिया गया है। इसमें अपडेटेड लगेज प्लेट और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलता है।
 
इसके अतिरिक्त इसमें 250mm फ्रंट सस्पेंशन और 220mm रियर सस्पेंशन दिए गए हैं। हीरो मोटोकॉर्प का कहना है कि इसकी सीट 850 मिमी ऊंची है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 270 मिमी है। ये बाइक मैट नेक्सस ब्लू, टेक्नो ब्लू और ब्लैक स्पोर्ट्स रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
 
कैसा है इंजन : नई XPulse 200 4V में अब OBD2 और E20-संगत इंजन दिया गया है, जो 20 प्रतिशत तक इथेनॉल-मिश्रित गैसोलीन मिश्रण पर चलेगा। इसमें एक 200cc चार-वाल्व ऑयल-कूल्ड BS-VI इंजन दिया गया है, जो 19 hp की पावर और 17.35 Nm का पीक टॉर्क प्रदान करता है।

कपंनी के मुताबिक OBD-II डिवाइस कैटेलिटिक कन्वर्टर के प्रदर्शन पर नजर रखता है और किसी भी खराबी के बारे में सूचना भेजकर वाहन की फ्यूल एफिशिएंसी में बढ़ोतरी करता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इमरान खान को राहत, गिरफ्तारी पर 31 मई तक रोक बढ़ाई