Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2025 Kawasaki Ninja 650 : सस्ती स्पोर्ट्स बाइक मचाने आई तूफान, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kawasaki Ninja 650

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 (19:08 IST)
2025 Kawasaki Ninja 650 : कावासाकी निंजा 650 (2025 Kawasaki Ninja 650) का अपडेटेड 2025 मॉडल लॉन्च हो गया है। बाइक OBD2B एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप अपडेटेड इंजन दिया गया है। 2025 Kawasaki Ninja 650 की कीमत 7.27 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इस कीमत में बाइक ट्रायम्फ डेटोना 660, यामाहा R15 400 और होंडा CBR650R जैसी मोटरसाइकिल्स को टक्कर देगी। बाइक में डुअल-चैनल ABS के साथ ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलता है। ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 300mm के पेटल-टाइप डिस्क के साथ 2 पिस्टन कैलिपर्स ब्रेक यूनिट दी गई है।
 
बाइक में हुआ कितना बदलाव 
बाइक में मैकेनिकली 2025 कावासाकी निंजा 650 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 649cc का 4 स्ट्रोक, पैरेलल-ट्विन, DOHC 8 वॉल्व, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8000rpm पर 68hp की पावर और 6700rpm पर 48.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को असिस्ट स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। बाइक की कीमत में 11,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी इसके 2024 मॉडल के स्टॉक पर 25,000 रुपए की छूट दे रही है।
आकर्षक लुक 
2025 Kawasaki Ninja 650 लाइम ग्रीन शेड के साथ आती है। इसमें व्हाइट, यलो और ब्लैक जैसे कंट्रास्ट शेड शामिल हैं। बाइक अपनी स्पोर्टी स्टाइलिंग के साथ अलग दिखती है, जिसमें अग्रेसिव स्टाइल वाली ट्विन LED हेडलाइट्स, मस्कुलर फ्यूल टैंक, लेयर्ड फेयरिंग, फेयरिंग माउंटेड ORVMs, अंडरबेली एग्जॉस्ट, फ्लश-फिट विंडशील्ड और अपर काउल शामिल हैं। बाइक में LED टेललाइट्स, फैंसी एल्युमीनियम स्विंगआर्म,  फेयरिंग में लगे हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स, पीछे की तरफ स्टेप्ड सीट, थोड़ा सीधा राइडिंग पोस्चर और न्यूट्रल फुटपेग मिलता है। Edited by: Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन का डबल अटैक : बोइंग जेट लौटाए, अत्याधुनिक स्टील्थ फाइटर J-36 और J-50 से अमेरिका को चुनौती!