आज जिनका जन्मदिन है (11.8.2010)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 11 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 11 अगस्त को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रुप से आप कमजोर हैं।

चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2,11, 20, 29

शुभ अंक : 2,11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 1991, 1992, 2000, 2009, 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैर व

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा वर्ष 2010
यह साल बेहद शानदार और सफलतादायक है आपके लिए। विशेषकर 21 मई से 20 अगस्त तक का समय आपके लिए सम्मान, पुरस्कार और अनुपम उपलब्धियों की सौगात लेकर आएगा। इस साल आपके लिए सभी हल्के रंग उन्नतिदायक होंगे। आपके लिए 21 जून से 20 अगस्त का समय भी अनुकूल है अत: इस समय का भी आप भरपूर लाभ उठाएँ। अगर आप अविवाहित हैं तो इस साल आपके परिणय सूत्र में बंधने के प्रबल योग हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी पदोन्नति तय है।

इस साल आपको स्थायी संपत्ति खरीदने के अवसर भी प्राप्त होंगे। कम शब्दों में इतना कहना काफी होगा कि यह साल आपकी जिंदगी का सबसे उत्तम साल है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रख कर आप इसका भरपूर आनंद ले सकते हैं। समय की अनुकूलता के लिए शिव मंदिर में केसर चढ़ाए साथ ही केसर जुबान पर रखकर ही घर से निकलें।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गाँधी
* अमिताभ बच्चन
* हिटलर
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सूर्य का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

धुलेंडी के दिन क्या क्या करते हैं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

कब से लग रहा है खरमास, क्या है इस मास का महत्व और जानिए अचूक उपाय

होलिका दहन और धुलेंडी के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी?

फाल्गुन मास की पूर्णिमा का क्या है महत्व?

सभी देखें

नवीनतम

09 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

09 मार्च 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Muhurat 2025: साप्ताहिक शुभ मुहूर्त 2025, जानें मार्च के नए सप्ताह के व्रत और त्योहार

Holashtak 2025: होलाष्टक की रात करें ये एक काम, हनुमानजी बना देंगे धनवान

मीन मलमास 2025: कब से शुरू होगा मीन मलमास? क्या होगा इसका 3 राशियों पर प्रभाव?