आज जिनका जन्मदिन है (12.6.2010)

Webdunia
WD

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 12 जून को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 1993,1996, 2003, 2006, 2009, 2010, 2012, 2013, 2019, 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा वर्ष 2010
आपके मूलांक से विभाजित होता यह वर्ष आपके लिए कई उपलब्धियों की सौगात लेकर आएगा। यह वर्ष वाहन सुख एवं अविवाहितों के लिए विवाह की खुशखबरी लेकर आ रहा है। नए मित्र बनेंगे। ग्रहों को अनुकूल बनाने के लिए बरगद के पेड़ की पूजा आपके लिए श्रेष्ठ होगी।

मूलांक 3 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जनरल मानेक शॉ
* औरंगजेब
* अब्राहम लिंकन
* स्वामी विवेकानंद
* डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सूर्य का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

धुलेंडी के दिन क्या क्या करते हैं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

कब से लग रहा है खरमास, क्या है इस मास का महत्व और जानिए अचूक उपाय

होलिका दहन और धुलेंडी के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी?

फाल्गुन मास की पूर्णिमा का क्या है महत्व?

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Muhurat 2025: साप्ताहिक शुभ मुहूर्त 2025, जानें मार्च के नए सप्ताह के व्रत और त्योहार

Holashtak 2025: होलाष्टक पर शनिवार की रात करें ये एक काम, हनुमानजी बना देंगे धनवान

मीन मलमास 2025: कब से शुरू होगा मीन मलमास? क्या होगा इसका 3 राशियों प्रभाव?

Lunar eclipse 2025: 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत पर इसका असर होगा या नहीं, जानिए 12 राशियों का राशिफल

Holashtak 2025: होलाष्टक 2025 का 5 राशियों पर अशुभ प्रभाव