आज जिनका जन्मदिन है (13.6.2010)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 13 जून को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

WD
दिनांक 13 जून को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 1994,1999, 2000, 2004, 2008, 2009, 2011, 2015, 2020, 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा वर्ष 2010
वर्तमान वर्ष मूलांक 4 वालों के लिए सफलतादायक रहेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में प्रगति होगी। नौकरीपेशा प्रमोशन पा सकते हैं। लेकिन जैसा कि आपके मूलांक की विशेषता है अचानक लाभ एवं अचानक हानि का सामना करना पड़ता है। अत: अचानक किसी संकट का भी योग बन रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम वर्ष है। समय की अनुकूलता के लिए भगवान गणेश को सिन्दूर अर्पित करें।

मूलांक 4 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जार्ज वाशिंगटन
* रितु शिवपुरी
* नम्रता शिरोढकर
* उर्मिला मार्तोंडकर
* जावेद जाफरी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस बार हनुमान जयंती पर बन रहे हैं शुभ संयोग, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Holi 2025: 13 को होलिका दहन के बाद 14 को छोड़कर 15 मार्च को क्यों कह रहे हैं होली खेलने का?

मीन मलमास 2025: कब से शुरू होगा मीन मलमास? क्या होगा इसका 3 राशियों पर प्रभाव?

Lunar eclipse 2025: 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत पर इसका असर होगा या नहीं, जानिए 12 राशियों का राशिफल

महाकाल के आंगन में क्यों जलती है सबसे पहले होलिका, जानिए क्यों नहीं होती मुहूर्त की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

खरमास यानी मलमास में किए जा सकते हैं कौनसे शुभ कार्य?

11 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

11 मार्च 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Lunar eclipse 2025: चंद्र ग्रहण कहां पर नजर आएगा, कौनसी 4 राशियों को होगा इससे फायदा

नृसिंह द्वादशी 2025: होली के पहले पड़ता है यह व्रत, जानें महत्व, पूजा विधि और कथा