आज जिनका जन्मदिन है (14.6.2011)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 14 जून को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 जून को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 1932,1955, 2003, 2005, 2009, 2012, 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा वर्ष 2011
यह वर्ष आपके लिए शुभ समाचारों की लम्बी श्रृंखला लेकर आ रहा है। आपके सपने हकीकत में बदलेंगे। वैवाहिक जीवन में भरपूर खुशियां रहेंगी। प्रगति और प्रतिष्ठा आपके साथ रहेंगी। इस वर्ष माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोकप्रियता के ‍कीर्तिमान रचेंगे। इस वर्ष आपके आशियाने के निर्माण की प्रबल संभावना है। ग्रहों की अनुकूलता के लिए सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी। साथ ही गणेश को दूर्वा अर्पित करने से घर में सुख-शान्ति रहेगी।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
बाबासाहेब आंबेडकर
संजय गांधी
सुभाषचन्द्र बोस
शेक्सपीयर
अभिषेक बच्चन
रमेश सिप्पी
भाग्यश्री

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कहीं आप शिवलिंग की अधूरी पूजा तो नहीं कर रहे हैं?

शिवलिंग की आधी परिक्रमा करने के पीछे का रहस्य जानें

सावन मास में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, महादेव हो जाएंगे रुष्ट

नाग पंचमी का त्योहार कब रहेगा, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

गुरु की राशि में शनि की वक्री चाल, 5 राशियों का बुरा हाल, 4 को होगा लाभ, 3 का मिश्रित परिणाम

सभी देखें

नवीनतम

भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र, इसका जप करने से भोले बाबा होंगे प्रसन्न

शिव पंचाक्षर स्तोत्र के फायदे

Aaj Ka Rashifal: क्या कहते हैं आज के सितारे, जानें 17 जुलाई 2025 का दैनिक राशिफल

17 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

17 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त