आज जिनका जन्मदिन है (19.1.2011)

Webdunia
WD

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 19 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 19 जनवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक :1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 1991, 1999, 2008, 2010, 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा माँ गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा वर्ष 2011
यह वर्ष आपके लिए मिला-जुला रहेगा। इस साल आपको जनवरी-मार्च में विशेष सावधानी रखना होगी। परिवार में क्लेश, धन हानि तथा मान हानि के योग बन रहे हैं। अत: वाणी पर नियंत्रण रखे। सेहत का भी विशेष ख्याल रखें। आपको पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। समय की अनुकूलता के लिए सूर्य को मिश्री मिलाकर जल अर्पित करें।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* ‍िसकंदर
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गाँधी
* ‍िमर्जा गालिब
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर
* जीनत अमान
* सुष्मिता सेन

Show comments

ज़रूर पढ़ें

हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का समय क्या है?

सिंधारा दूज कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

जल्द ही धरती की इस इस जगह एलियन उतरेंगे, क्या सच होने वाली है ये भविष्यवाणी

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के 5 ऐसे रहस्य जो आप कतई नहीं जानते होंगे

मनोकामना पूरी होने पर कितनी बार करनी चाहिए कावड़ यात्रा?

सभी देखें

नवीनतम

24 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

24 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

कहीं आपका मोबाइल तो नहीं बिगाड़ रहा कुंडली में राहु की स्थिति? जानिए राहु दोष और मोबाइल का संबंध और बचाव के उपाय

गुरुवार के दिन करें ये 5 खास उपाय, घर दौड़े चली आएगी धन और सुख-समृद्धि

24 जुलाई को गुरु पुष्य योग, जानें इस मुहूर्त में क्या काम करना चाहिए, क्या नहीं खरीदें