आज जिनका जन्मदिन है (24.4.2009)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 24 अप्रैल को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 24 अप्रैल को जन्में व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 1996, 2002, 2004, 2006, 2009, 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : माँ सरस्वती, महालक्ष्म ी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगन ी

कैसा रहेगा वर्ष 2009
वर्तमान वर्ष मूलांक 6 वालों के लिए अत्यंत खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के मामलों में प्रगति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। लेकिन जैसा कि आपके मूलांक की विशेषता है आप इस वर्ष विपरीत लिंग से प्रभावित रहेंगे। लेकिन ग्रह आपको चेतावनी दे रहें हैं कि इस वर्ष आप अपने चरित्र का ध्यान रखे अन्यथा जरा-सी चूक आपको परेशानी में डाल सकती है।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्त ि
1. नेपोलियन बोनापार्ट
2. दलाई लामा
3. अकबर
4. टीना अंबानी
5. सुभाष घई

क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा क्या है, कहां से कहां तक होती है, क्या है इसका महत्व?

नीम में शक्ति है शनि और मंगल को काबू में करने की, 10 फायदे

जगन्नाथ मंदिर जाने का बना रहे हैं प्लान तो वहां जाकर जरूर करें ये 5 कार्य

मंगल का सिंह राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में होगा मंगल

चीन से निकलने वाली ब्रह्मपुत्र नदी के बारे में 10 खास जानकारी

11 जून 2025 : आपका जन्मदिन

हनुमानजी की इन 5 तरीकों से भक्ति करने से दूर होगा गृह कलेश

11 जून 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

ज्ञान की ज्योति: भारतीय अध्यात्म और परंपरा का संगम, पढ़ें रोचक जानकारी

कब है मिथुन संक्रांति, क्या है इसका महत्व?