आज जिनका जन्मदिन है (25.07.2012)

Webdunia
बुधवार, 25 जुलाई 2012 (07:38 IST)
FILE
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 25 जुलाई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 25 जुलाई को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 1993, 2005, 2007, 2009, 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर् ष
जिनकी जन्म तारीख 7, 16, 25 है उनके लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय लाभदायक है। पारिवारिक मामलों में अचानक खर्च होगा। अकस्मात धन मिल सकता है। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए परिश्रमपूर्ण सफलता का समय है। सोचे कार्य समय पर पूरे होने की संभावना अधिक है।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्त ि
* रवीन्द्रनाथ टैगोर
* अटलबिहारी वाजपेई
* पाब्लो पिकासो
* कविता कृष्णमूर्ति
* डैनी डैंग्जोपा

Show comments

ज़रूर पढ़ें

138 दिन तक शनि की उल्टी चाल, युद्ध से होगा दुनिया का बुरा हाल, बचकर रहे 5 राशियां

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

बाबा वेंगा ने क्यों की थी भारत पर टिड्डियों के हमले की भविष्यवाणी?

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

25 जून 2025 : आपका जन्मदिन

25 जून 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

देवशयनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, क्या महत्व है इस एकादशी का?

जुलाई में सूर्य, गुरु और शुक्र के गोचर से 3 राशियों की किस्मत चमक जाएगी

वर्ष 2025 में कब से शुरू हो रहा है सावन माह का सोमवार, जानिए श्रावण मास डेट एंड पूजा टाइम