आज जिनका जन्मदिन है (25.4.2010)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 25 अप्रैल को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

WD
दिनांक 25 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरुण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 1993, 2005, 2007, 2009, 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा वर्ष 2010
वर्तमान वर्ष मूलांक 7 वालों के लिए शानदार रहेगा। इस वर्ष आपको वह सारी सफलता मिलने के योग हैं जिनका आपके प्रियजन भी सपना देखते हैं। आपने बहुत त्याग किए हैं अब बारी है उनका प्रतिफल पाने की। आप इस वर्ष उपलब्धियों के साथ आनंद भी हासिल करेंगे। आपको संघर्ष का मीठा फल इसी साल मिलेगा। इस साल आप सही मायनो में बधाई के हकदार हैं। ग्रहों की अनुकूलता के लिए आप आम के पेड़ की पूजा करें जरूर लाभ मिलेगा।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* रवीन्द्रनाथ टैगोर
* अटलबिहारी वाजपेई
* पाब्लो पिकासो
* कविता कृष्णमूर्ति
* डैनी डैंग्जोपा

Show comments

ज़रूर पढ़ें

29 मार्च को मीन राशि में शनि और सूर्य की युति, इसी दिन सूर्य पर ग्रहण लगेगा, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

क्यों करवाया जाता है घर में गरुड़ पुराण का पाठ?

सूर्य का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

ये हैं होली के 5 सबसे नेगेटिव कलर्स, जानें क्यों है अशुभ

Gangaur: 2025 में कब है गणगौर पर्व?

सभी देखें

नवीनतम

18 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

18 मार्च 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

इस रंगपंचमी पर जानें आपकी राशि का कलर, जानें कौनसा रंग बदल देगा आपका भाग्य

20 मार्च को बुध होंगे मीन राशि पर अस्त, जानें 5 राशियों पर क्या होगा असर

Sheetala Saptami 2025: शीतला सप्तमी कब है, जानें महत्व, मुहूर्त और पूजा विधि