Festival Posters

आज जिनका जन्मदिन है (27.5.2010)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 27 मई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

WD
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 1999, 2007, 2009, 2016, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, माँ दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा वर्ष 2010
यह वर्ष आपको सावधानी के संकेत देता है। लेकिन इस साल आपको सच्चा प्रेम मिलेगा। आपको अपने अभिमानी स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा। साथ ही गरीब बच्चों को संतरा बाँटने से विशेष लाभ मिलेगा। आप इस साल को‍र्ट-कचहरी से दूर ही रहें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। आपके लिए मार्च तक का समय भरपूर लाभ उठाने का है। उसके बाद अपने असंतुलित व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास करें। समय की अनुकूलता के लिए हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएँ।

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी,
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Surya gochar 2025: सूर्य के तुला राशि में होने से 4 राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ

Numerology Weekly Horoscope 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार साप्ताहिक भविष्यवाणी, जानें कैसा रहेगा 3 से 9 नवंबर का समय

Sun Transit in Libra 2025: 17 अक्टूबर को सूर्य का तुला राशि में गोचर, जानें 12 राशियों का राशिफल

November Weekly Rashifal: नवंबर का महीना किन राशियों के लिए लाएगा धन और सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 नवंबर 2025)

Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर शीघ्र शादी और उत्तम वैवाहिक जीवन के लिए 8 अचूक उपाय

Ganadhipa Chaturthi 2025: कब है गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 08 या 09 नवंबर? नोट करें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि

Saubhagya Sundari Teej 2025: सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत कब है, जानें महत्व और पूजन की विधि