आज जिनका जन्मदिन है (28.12.2011)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 28 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 28 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। दो और आठ आपस में मिलकर दस होते हैं। इस तरह आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक :1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 1991, 1999, 2008, 2010, 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा वर्ष 2011
यह वर्ष आपके लिए मिला-जुला रहेगा। इस साल आपको अक्टूबर-अप्रैल में विशेष सावधानी रखना होगी। परिवार में क्लेश, धन हानि तथा मान हानि के योग बन रहे हैं। अत: वाणी पर नियंत्रण रखे। सेहत का भी विशेष ख्याल रखें। आपको पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। समय की अनुकूलता के लिए सूर्य को मिश्री मिलाकर जल अर्पित करें।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* ‍िसकंदर
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* ‍िमर्जा गालिब
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सूर्य का मीन राशि में प्रवेश: क्या होगा देश दुनिया का हाल? इन 5 राशि वाले लोगों को होगा नुकसान

होली धुलेंडी पर कौनसे रंगों का करें इस्तेमाल कि आसानी से निकल जाए और स्किन भी रहे सुरक्षित

आमलकी एकादशी व्रत रखने की विधि, पूजा, कथा और महत्व

बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा नुकसान

शुक्र की मीन राशि में वक्री चाल, 4 राशियों का होगा बुरा हाल

सभी देखें

नवीनतम

04 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

04 मार्च 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

March Horoscope 2025 : मासिक राशिफल मार्च 2025, जानें 12 राशियों के लिए क्या होगा खास

Weekly Calendar March 2025: 7 दिन के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 03-09 मार्च

विनायकी चतुर्थी के खास 5 उपाय