आज जिनका जन्मदिन है (5.1.2011)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 5 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 जनवरी को हुआ है। 5 अंक का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।

अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 1932,1955, 2003, 2005, 2009, 2012, 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, माँ अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा वर्ष 2011
यह वर्ष आपके लिए शुभ समाचारों की लम्बी श्रृंखला लेकर आ रहा है। आपके सपने हकीकत में बदलेंगे। वैवाहिक जीवन में भरपूर खुशियाँ रहेंगी। प्रगति और प्रतिष्ठा आपके साथ रहेंगी। इस वर्ष माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। नौकरीपेशा व्यक्ति लोकप्रियता के ‍कीर्तिमान रचेंगे। इस वर्ष आपके आशियाने के निर्माण की प्रबल संभावना है। ग्रहों की अनुकूलता के लिए सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी। साथ ही गणेश को दूर्वा अर्पित करने से घर में सुख-शान्ति रहेगी।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* संजय गाँधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* अभिषेक बच्चन
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री
* दीपिका पादुकोण

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कहीं आपका मोबाइल तो नहीं बिगाड़ रहा कुंडली में राहु की स्थिति? जानिए राहु दोष और मोबाइल का संबंध और बचाव के उपाय

लेफ्ट या राइट, नंदी के किस कान में बोलने से पूरी होती है हमारी इच्छा?

शिवरात्रि पर प्रदोष काल या निशिथ मुहूर्त में करें शिवलिंग की पूजा तो मिलेगा दोगुना फल

भगवान की आरती करने का सही और वैज्ञानिक तरीका, मिलेंगे कई फायदे

मंगल का कन्या राशि में गोचर, शनि से होगी टक्कर, बचकर रहें ये 4 राशियां

सभी देखें

नवीनतम

हरियाली तीज पर कौन कौन से कार्य करते हैं, जानिए महत्व और अचूक उपाय

Aaj Ka Rashifal: पारिवारिक सुख की प्राप्ति वाला रहेगा दिन, जानें 25 जुलाई का दैनिक राशिफल 12 राशियों के लिए

25 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

25 जुलाई 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

ये 3 राशियां हमेशा क्यों रहती हैं प्यासी और असंतुष्ट?