आज जिनका जन्मदिन है (6.2.2011)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 6 फरवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 6 फरवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 1996, 2002, 2004, 2006, 2009, 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : माँ सरस्वती, महालक्ष्म ी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा वर्ष 2011
वर्तमान वर्ष मूलांक 6 वालों के लिए अत्यंत खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के मामलों में प्रगति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। लेकिन जैसा कि आपके मूलांक की विशेषता है आप इस वर्ष विपरीत लिंग से प्रभावित रहेंगे। लेकिन ग्रह आपको चेतावनी दे रहें हैं कि इस वर्ष आप अपने चरित्र का ध्यान रखे अन्यथा जरा-सी चूक आपको परेशानी में डाल सकती है।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई
* एआर रहमान

सावन में रोजाना पूजा के लिए घर पर मिट्टी से शिवलिंग कैसे बनाएं? जानिए आसान विधि

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

इस तारीख के आसपास एशिया में आ सकता है बड़ा भूकंप, रहें संभलकर

शिव पंचाक्षर स्तोत्र | Shiva panchakshar stotra

सावन मास के सोमवार को शिवलिंग के रुद्राभिषेक से मिलते हैं ये 5 लाभ

22 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

22 जुलाई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का समय क्या है?

सावन मास के भौम प्रदोष का क्या है महत्व, जानिए कैसे रखें इस दिन व्रत और 5 फायदे

सिंधारा दूज कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि