Dharma Sangrah

आज जिनका जन्मदिन है (6.9.2011)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 6 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 6 सितंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 1996, 2002, 2004, 2006, 2009, 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्म ी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगन ी

कैसा रहेगा वर्ष 2011
वर्तमान वर्ष मूलांक 6 वालों के लिए अत्यंत खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के मामलों में प्रगति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। लेकिन जैसा कि आपके मूलांक की विशेषता है आप इस वर्ष विपरीत लिंग से प्रभावित रहेंगे। लेकिन ग्रह आपको चेतावनी दे रहें हैं कि इस वर्ष आप अपने चरित्र का ध्यान रखे अन्यथा जरा-सी चूक आपको परेशानी में डाल सकती है।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई
* एआर. रहमान

Guru gochar 202: बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, विपरीत राजयोग से 4 राशियों को वर्ष 2026 में मिलेगा सबकुछ

December 2025 Horoscope: 15 से 21 दिसंबर का साप्ताहिक राशिफल, जानिए किसे मिलेगी सफलता?

Shani Gochar 2026: शनि की मार्गी चाल से 5 राशियों को मिलेगा वर्ष 2026 में सरप्राइज

Karmas 2025: खरमास में क्या करें और क्या नहीं, 5 अचूक उपाय से बदलेगा जीवन

जनवरी 2026 में 4 राशियों को होगा बड़ा फायदा

18 December Birthday: आपको 18 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 दिसंबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वर्ष 2026 को सबसे अच्छा बनाने के लिए लाल किताब के 12 अचूक उपाय और 5 नियम

Paush maas amavasya 2025: पौष मास की अमावस्या का महत्व और उपाय अचूक उपाय

Kharmas 2025: खरमास में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वर्ना होंगे जीवनभर परेशान