आज जिनका जन्मदिन है (7.8.2011)

Webdunia
रविवार, 7 अगस्त 2011 (08:31 IST)
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 7 अगस्त को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 1993, 2005, 2007, 2009, 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा वर्ष 2011
वर्तमान वर्ष मूलांक 7 वालों के लिए शानदार रहेगा। इस वर्ष आपको वह सारी सफलता मिलने के योग हैं जिनका आपके प्रियजन भी सपना देखते हैं। आपने बहुत त्याग किए हैं अब बारी है उनका प्रतिफल पाने की। आप इस वर्ष उपलब्धियों के साथ आनन्द भी हासिल करेंगे। आपको संघर्ष का मीठा फल इसी साल मिलेगा। इस साल आप सही मायनो में बधाई के हकदार हैं। ग्रहों की अनुकूलता के लिए आप आम के पेड़ की पूजा करें जरूर लाभ मिलेगा।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* रवीन्द्रनाथ टैगोर
* अटलबिहारी वाजपेयी
* पाब्लो पिकासो
* कविता कृष्णमूर्ति
* डैनी डैंग्जोपा
* बिपाशा बसु

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कहीं आप शिवलिंग की अधूरी पूजा तो नहीं कर रहे हैं?

शिवलिंग की आधी परिक्रमा करने के पीछे का रहस्य जानें

सावन मास में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, महादेव हो जाएंगे रुष्ट

नाग पंचमी का त्योहार कब रहेगा, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

गुरु की राशि में शनि की वक्री चाल, 5 राशियों का बुरा हाल, 4 को होगा लाभ, 3 का मिश्रित परिणाम

सभी देखें

नवीनतम

भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र, इसका जप करने से भोले बाबा होंगे प्रसन्न

शिव पंचाक्षर स्तोत्र के फायदे

Aaj Ka Rashifal: क्या कहते हैं आज के सितारे, जानें 17 जुलाई 2025 का दैनिक राशिफल

17 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

17 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त