आज जिनका जन्मदिन है (9.8.2015)

Webdunia
रविवार, 9 अगस्त 2015 (00:06 IST)
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 9 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 
 
शुभ दिनांक : 9,  18,  27   
 
शुभ अंक : 1,  2,  5,  9,  27,  72     
 
शुभ वर्ष : 2016,  2018,  2025,  2036,  2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी,  मां दुर्गा।   
 
शुभ रंग : लाल,  केसरिया,  पीला 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। 
 
मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति 
* काका हाथरसी,
* गोपालकृष्ण गोखले 
* बॉबी देओल 
* साजिद नाडियादवाला 
* अमृता सिंह  
* सोनिया गांधी 
* शत्रुघ्न सिन्हा 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

महाकुंभ में स्नान के साथ करें इन पवित्र मंत्रों का जाप, मिलेगा पुण्य का पूरा लाभ

नर्मदा जयंती कब है, जानिए माता की पूजा का शुभ मुहूर्त और नदी का महत्व

माघ मास की गुप्त नवरात्रि की कथा

खाटू श्याम बाबा की कहानी: रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी कथा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ ग्रहण कुंडली से जानें उनकी सरकार का भविष्य, चलेगी या जाएगी

सभी देखें

नवीनतम

05 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

05 फरवरी 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कैसे मनाई जाती है?

भीष्म अष्टमी व्रत कब और कैसे किया जाता है, जानें पर्व के शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

देवी धूमावती कौन हैं, जानें क्यों होती है इनकी गुप्त नवरात्रि में पूजा