आज जिनका जन्मदिन है (2.11.2015)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 2 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : 

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। 
शुभ दिनांक : 2, 11,  20,  29   
 
शुभ अंक : 2, 11,  20,  29,  56,  65,  92  
  
शुभ वर्ष : 2027,  2029,  2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव,  बटुक भैरव 
 
शुभ रंग : सफेद,  हल्का नीला,  सिल्वर ग्रे 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। 
 
मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति 
* हिटलर     
* अमिताभ बच्चन 
* महात्मा गांधी 
* लाल बहादुर शास्त्री  
* थॉमस अल्वा एडीसन  

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलिका दहन का शास्त्रोक्त नियम, भद्राकाल और चंद्रग्रहण का साया, पूजा का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन और धुलेंडी के अलग अलग हैं रिवाज, जानकर करेंगे आश्चर्य

होलिका दहन वाले दिन भूल कर भी न करें ये काम, जानिए क्या करने से मिलेगा भाग्य का साथ

होली पर घर लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से पूरे साल भरी रहेगी तिजोरी

होली की आग में क्या डालने से क्या होता है, जानिए अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

होली 2025 : 14 मार्च को खेली जाएगी होली, जानिए क्या करें पूरा दिन, कैसे मनाएं पर्व

चंद्र ग्रहण कब से कब तक लगेगा, कहां नजर आएगा, सूतक काल का समय क्या है, किन राशियों पर रहेगा प्रभाव?

होली पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे

Holi 2025: होली के रंगों से कैसे बदल सकते हैं जीवन, कैसे दूर होगा ग्रह और गृह दोष

Holi 2025: धुलेंडी पर क्यों करें मां संपदा देवी की पूजा, पढ़ें महत्व और पूजा विधि