12 जुलाई 2019 : आपका जन्मदिन

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : 
 
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
 
शुभ वर्ष :  2019, 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
 
मूलांक 3 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति 
* जनरल मानेक शॉ 
* औरंगजेब 
* अब्राहम लिंकन 
* स्वामी विवेकानंद 
* डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 
 
ALSO READ: कैसे शुरू हुई शुभ कावड़ यात्रा, कौन थे पहले कावड़िया?
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

अक्षय तृतीया कब है, जानिए खरीदारी के शुभ मुहूर्त

मेष संक्रांति: सौर माह का पहला महीना, जानिए महत्व

बृहस्पति ग्रह की 3 गुना अतिचारी चाल से 8 वर्षों में बदल जाएगा दुनिया का हाल

जानिए अक्षय तृतीया की तिथि क्यों मानी जाती है अति शुभ, क्या लिखा है शास्त्रों में

मेष संक्रांति कब है क्या है इसका महत्व, क्या करते हैं इस दिन?

सभी देखें

नवीनतम

चैत्र पूर्णिमा पर व्रत रखने का महत्व, क्या करते हैं इस दिन?

Aaj Ka Rashifal: 12 अप्रैल 2025, आज के राशिफल में जानिए किस्मत का हाल!

12 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

12 अप्रैल 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

12 साल बाद बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

अगला लेख