आज जिनका जन्मदिन है (8.2.2009)

Webdunia
WDWD
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 8 फरवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 8 फरवरी को जन्में व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 1971, 1980, 2006, 2008, 2015, 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा वर्ष 2009

वर्तमान वर्ष मूलांक 8 वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। इस वर्ष आपको कुछ ऐसी अनअपेक्षित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। लेकिन घबराए नहीं आप अपने मजबूत इरादों से कामयाबी हासिल करेंगे। अगर आप अपने आपको भटकने से बचा सके तो यह साल भी आपको कुछ यादगार सौगातें दे सकता है। ग्रहों की अनुकूलता के लिए हनुमान चालीसा का पाठ लाभ देगा।

मूलांक 8 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
1. गुरु नानक
2. जार्ज बर्नार्ड शॉ
3. राकेश बेदी
4. डिम्पल कपाडि़या
5. जावेद अख्तर
6. जगजीत सिंह

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के दौरान करें ज्योतिष के 10 खास उपाय

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025: कन्या पूजा और भोज के नियम और विधि

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा चालीसा पढ़ने के खास नियम जरूर जानें

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 9 नहीं इस बार 10 दिनों की, जानिए कौनसी तिथि रहेगी 2 दिन

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर नौदुर्गा के 9 दिनों के 9 मंत्र, 9 नैवेद्य और 9 स्तुति

सभी देखें

नवीनतम

26 September Birthday: आपको 26 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 सितंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Solar Eclipse 2026: वर्ष 2026 में कब होगा सूर्य ग्रहण, कहां नजर आएगा और क्या होगा इसका समय?

27 सितंबर को बदलेगी सूर्य की चाल, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हो जाएंगी मालामाल

Upang Lalita Vrat 2025: उपांग ललिता व्रत 2025, जानें महत्व, पूजा विधि, परंपरा और शुभ मुहूर्त