दो लिंगों वाले व्यक्ति की आपबीती

Webdunia
शनिवार, 3 जनवरी 2015 (13:53 IST)
एक अत्यंत दुर्लभ स्थिति के साथ जीने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने अपने संस्मरणों को प्रकाशित किया है। इस पुस्तक में इस आदमी ने डाईफैलिया ( दो लिंगों के साथ होने की स्थिति) के साथ जीवन गुजारने की घटनाओं का विवरण दिया है। इन संस्मरणों में उसका कहना है कि अपनी इस विशेषता के साथ वह सैकड़ों पुरुषों और महिलाओं के साथ सो चुका है। इस व्यक्ति ने अपना नाम डबलडिकड्‍यूड दिया है। विदित हो कि उसने रीडिट पर एक प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान अपने बारे में जानकारी दी थी।   

उसका कहना है कि वह दस इंच लंबे दो लिंगों के साथ पैदा हुआ और अब तक वह एक हजार पुरुष, महिलाओं के साथ सो चुका है। इस जानकारी के उजागर होने से पहले ऑनलाइन फोरम पर उसने अपने बारे में जानकारी दी थी। पर अब उसने एक ई-जीवनी के माध्यम से अपने जीवन के बारे में और अधिक जानकारी दी है। उसकी इस जीवनी का नाम- 'डबल हैडर - माई लाइफ विद टू पीनिसेज' है। रोलिंग स्टोन से बात करते हुए उसने अपने बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि उसका लेखक रोलिंग स्टोन भी अज्ञात है।

उसका कहना है कि इससे पहले कि मुझे डबलडिकड्‍यूट के तौर पर जाना गया। कोई भी इस बारे में चिंता नहीं करता था कि मैं क्या कहना चाहता हूं। इसके बाद मैंने ऐसे लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जो कि अपने आपको समाज से अलग थलग या हारा हुआ महसूस करते थे। मुझे लोगों से बहुत सारे संदेश मिलते हैं जो कि किसी ना किसी विषय पर मुझसे प्रोत्साहन की उम्मीद करते हैं। दुनिया में इतनी अधिक नकारात्मकता है कि ‍किसी के भी जीवन में थोड़ी सकारात्मकता लाना एक बहुत अच्छी भावना पैदा करता है।

क्यों नहीं सार्वजनिक करना चाहता है अपनी पहचान... पढ़ें अगले पेज पर....

अपने संस्मरणों में वह इस बात की जानकारी देता है कि इस तरह की स्थिति के साथ जीवन जीने में क्या-क्या व्यावहारिक समस्याएं पैदा होती हैं। उसकी स्थिति इतनी दुर्लभ है कि साढ़े पांच करोड़ लोगों में एक आदमी ऐसा पैदा होता है जो कि इस तरह की कमी के साथ पैदा होता है। दुनिया में ऐसे बहुत कम लोग होंगे जिनके शरीर में दो-दो लिंग होते हैं और ऐसा होना और भी दुर्लभ है कि उसके दोनों अंग समान रूप से सक्रिय हों। अपनी इस जीवनी में उसने अपने बचपन के बारे में जानकारी दी है और बताया कि किस तरह उसके अपना कौमार्य खोया और हाई स्कूल से निकलने के बाद उसके सेक्स संबंधी एडवेंचर शुरू हुए।

अपने बारे में उसका कहना है कि वह उभयलिंगी है यानी वह पुरुष और स्त्रियों, दोनों के साथ सेक्स संबंध बनाने में उत्सुक रहता है। उसका यह भी कहना है कि उसने अपनी इस असाधारण या असामान्य शारीरिक स्थिति को स्वीकार किया है और अपनी यौनिकता को लेकर भी उसे किसी प्रकार का अपराध बोध नहीं है। पर वह इस बात पर जोर देता है कि वह पैसा या प्रसिद्धि नहीं चाहता है।

उसकी इस पुस्तक से मिलने वाली सारी आय उसके सम्पादक को मिलने वाली है। इसके साथ ही, उसकी अपनी पहचान को उजागर करने की कोई योजना नहीं है। उसका कहना है कि अगर सुपरमैन सारी दुनिया को यह बता देता कि वह क्लार्क केंट है तो वह कभी भी अकेला नहीं रह पाता। अगर मैं सार्वजनिक तौर पर अपनी जानकारी उजागर कर दूं और सामने कैमरे पर आ जाऊं तो मैं अपनी निजता खो दूंगा। उसी क्षण से लोग मुझे मात्र एक ऐसे आदमी के बारे में जानने लगेंगे जिसके शरीर में दो लिंग हैं।