Publish Date: Fri, 05 Jan 2018 (16:02 IST)
Updated Date: Fri, 05 Jan 2018 (16:12 IST)
लंदन। दस दमकल कर्मियों ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद एक शख्स के लिंग में फंसी रिंग को निकाला। दरअसल, सेक्स गेम के दौरान व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट में सेक्स टॉय फंस गया।
पहले डॉक्टर्स और नर्सों ने इसे निकालने की कोशिश की लेकिन जब वे असफल रहे तो दो अग्निशमन कर्मचारियों को बुलाया गया।
बीते शनिवार को सफोक के इप्सविच अस्पताल के डॉक्टर्स ने रात 12 बजकर 35 मिनट पर आपातकाल सेवा को फोन किया। इमर्जेंसी सर्विसेज क्रू ने शख्स के लिंग से रिंग निकालने के लिए लूब्रिकेंट्स से लेकर हाइड्रॉलिक उपकरणों तक का इस्तेमाल किया।
4 घंटे मशक्कत करने के बाद भी जब कामयाबी नहीं मिली तो दूसरे फायर क्रू को मदद के लिए बुलाया गया। सफोक फायर ऐंड रेस्क्यू सर्विस के प्रवक्ता ने बताया कि रिंग काटे जाने के बाद क्रू सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर वापस फायर स्टेशन पहुंचा।
प्रवक्ता ने बताया, 'फायर क्रू ने शख्स के प्राइवेट पार्ट में फंसे रिंग को आखिरकार काट कर निकाला। यह रिंग एक छोटे से उपरण से काटी जा सकी। हम इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं।'
हालांकि, यह पता नहीं चल सका कि मरीज को आगे इलाज की जरूरत पड़ी या नहीं। लंदन फायर ब्रिगेड को हाल ही में इस तरह के वाकयों में मदद के लिए आने वाली कॉल्स में इजाफा हुआ है।