Publish Date: Sat, 30 Dec 2017 (12:13 IST)
Updated Date: Sat, 30 Dec 2017 (12:21 IST)
ताइपे। ताइवान में एक शख्स को अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। दरअसल पत्नी ने उत्तेजित होकर गलती से पति के एक टेस्टिकल (वीर्यकोष) को ऐसे काटा कि वह अलग ही हो गया।
जब ऐंबुलेंस घर पहुंची तो देखा कि 51 वर्षीय वांग अपना अलग हुआ टेस्टिकल कटोरी में लेकर खड़ा था। ताइवान की न्यूज वेबसाइट 'ऐपल डेली' की खबर के मुताबिक, वांग की 49 वर्षीय पत्नी शाय ने उनका दायां वीर्यकोष काट कर अलग कर दिया था। शाय ने 26 दिसंबर सुबह 2 बजे करीब ऐंबुलेंस बुलाई।
ऐपल डेली के मुताबिक वांग एक कार रिपेयर शॉप पर काम करते हैं। काफी साल पहले उनकी और शाय की शादी हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि घबराया हुआ यह जोड़ा घर के दरवाजे पर ही उनका इंतजार कर रहा था।
वांग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वांग का इलाज करने वाले डॉक्टर लु ली-हुआ ने बताया कि मरीज का जख्म अब सूख गया है लेकिन उनके दाएं वीर्यकोष को इन्फेक्शन के डर से दोबारा जोड़ना संभव नहीं हो सकेगा।
हालांकि डॉक्टर्स को सिर्फ यही चिंता थी कि वांग के टेस्टिकल दोबारा सामान्य तौर पर काम कर पाएंगे या नहीं। फिलहाल वांग अस्पताल में ही है और उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद की जा रही है। कुछ समाचारों में यह भी कहा गया है कि वांग की पत्नी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है और इसलिए उत्तेजना में उन्होंने पति का वीर्यकोष काटकर अलग कर दिया।