भारतीय फिल्म इतिहास में पहली-पहली बार

Webdunia
प्रथम सिनेमा प्रदर्शन : 7 जुलाई 1896 बंबई के वॉटसन हॉल में।

प्रथम सिनेमा विज्ञापन : टाइम्स ऑफ इंडिया के 7 जुलाई 1896 के अंक में प्रकाशित

प्रथम सिनेमा हॉल : एलफिन्सटन पिक्चर पैलेस, कलकत्ता 1907 में जेएफ मदान ने बनाया।

प्रथम नगर जहां फिल्म निर्माण हुआ : बंबई, 1912।

प्रथम थिएट्रिकल फिल्म : 'पुंडलिक', मई 1912 में प्रदर्शित।

प्रथम भारतीय फीचर फिल्म : 'राजा हरीशचन्द्र', दादा साहेब फालके द्वारा निर्मित और बंबई में 3 मई, 1913 को
प्रदर्शित।

प्रथम भारतीय फिल्म जो विदेश में प्रदर्शित हुई : 'राजा हरीशचन्द्र' 1914 में लंदन में दिखाई गई।

प्रथम सिनेमा पोस्टर : बाबूराव पेंटर ने 1920 में अपनी फिल्म 'वत्सलाहरण' का पोस्टर द्वारा विज्ञापन किया।

प्रथम फीचर फिल्म जो बंगाल में निर्मित हुई : 'नल-दमयंती' 1917 में जेएफ मदान द्वारा निर्मित।

प्रथम दक्षिण भारतीय फिल्म : 'भीष्म प्रतिज्ञा' 1921 में मद्रास में ईस्ट फिल्म कंपनी केआर वेंकैया और आर.
प्रकाश द्वारा निर्मित।

प्रथम बोलती फिल्म जो भारत में प्रदर्शित हुई : 'मेलॉडी ऑफ लव' 1929 में कलकत्ता के एलफिन्सटन पिक्चर पैलेस में प्रदर्शित।

प्रथम भारतीय बोलती फिल्म : 'आलम आरा' आर्देशिर ईरानी द्वारा निर्मित। 14 मार्च, 1931 को बंबई के मैजेस्टिक सिनेमा में प्रदर्शित।

प्रथम मराठी बोलती फिल्म : 'अयोध्याचा राजा' (मराठी) और 'अयोध्या का राजा' (हिन्दी) प्रभात फिल्म कंपनी द्वारा 1932 में निर्मित।

प्रथम बंगाली में बोलती फिल्म- 'जमाई षष्टी', मदान थिएटर्स द्वारा 1931 में निर्मित।

प्रथम बोलती तमिल फिल्म- 'कालिदास', सागर मूवीटोन द्वारा निर्मित।

प्रथम पंजाबी में बोलती फिल्म- 'हीर-रांझा', (हिन्दी) हकीम रामप्रसाद द्वारा 1932 में निर्मित।

दक्षिण में प्रथम नि‍र्मित बोलती फिल्म : 'श्रीनिवास कल्याणम्' (1934) मद्रास में श्रीनिवास सिनेटोन द्वारा निर्मित।

प्रथम तेलुगु बोलती फिल्म : 'सीताकल्याणम्' (1934) पीवी हास द्वारा निर्मित।

प्रथम मलयालम बोली फिल्म : बालन (1938) मॉडर्न थिएटर्स द्वारा सलेम में निर्मित।

दक्षिण से प्रथम हिन्दी बोलती फिल्म : 'प्रेमसागर' (1939) के. सुब्रमण्यम द्वारा निर्देशित और निर्मित।

प्रथम कार्टून फिल्म : ऑन ए मुनलिट नाइट, आरसी बोराल द्वारा निर्मित।

प्रथम सिनेमास्कोप फिल्म : कागज के फूल (1959) गुरुदत्त द्वारा निर्मित।

प्रथम एक ही अभिनेता द्वारा अभिनीत ‍फीचर फिल्म : यादें (1964), सुनील दत्त द्वारा निर्मित-निर्देशित।

प्रथम 70 एमएम टेक्नीकलर फिल्म : अराउंड द वर्ल्ड (1967) पाछी द्वारा निर्मित।

प्रथम सिल्वर जुबली हिंदी फिल्म : अमृत मंथन- 1934 में प्रभात फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित।

प्रथम भारतीय फिल्मों का अभिनेता (नायक-नायिका) : ए. सालुंके ने 1917 में फालके द्वारा निर्मित 'लंका दहन' में राम और सीता दोनों का अभिनय किया।

प्रथम महिला अभिनेत्री : कमला बाई गोखले। एक महाराष्ट्रीयन महिला ने 1013 में 'भस्मासुर मोहिनी' में अभिनय किया।

प्रथम पुरुष अभिनेता द्वारा महिला भूमिका : ए. सालुंके द्वारा राजा हरिश्चन्द्र (1913) में तारामती की भूमिका अभिनीत।

प्रथम नायक : दत्तात्रय दामोदर डबके ने 1913 में 'राजा हरिश्चन्द्र' में अभिनय किया।

प्रथम हॉलीवुड प्रशिक्षित भारतीय : सुचेतसिंह ने 1918 में चार्ली चैप्लिन के सहयोगी के रूप में कार्य किया और ओरिएंटल फिल्म मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की स्थापना कर 'शंकुतला' फिल्म बनाई।

विदेश में प्रथम प्रशिक्षित भारतीय तकनीशियन : दादा साहेब फालके।

प्रथम महिला फिल्म निर्देशक : बेगम फातिमा सुलतान।

प्रथम फिल्म गीत : 'दे दे खुदा के नाम पर।' 1931 में आलमआरा फिल्म के लिए रिकॉर्ड हुआ।

प्रथम फिल्म गायक : डब्ल्यू.एक. खान- इंपीरियल फिल्म कंपनी में 'आलमआरा' का गीत गाया।

प्रथम संगीत निर्देशक : फिरोज शाह मिस्त्री, 'आलमआरा' में संगीत निर्देशक।

प्रथम सर्वाधिक गीतों वाली फिल्म : 'इंद्रसभा', 1932 में मदान थिएटर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में 71 गाने थे।

प्रथम बार पार्श्वगायन का आरंभ : फिल्म 'भाग्यचक्र' (1934)। निर्देशक- नितिन बोस।

प्रथम अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली फिल्म : नीचा नगर (1946)। निर्देशक- चेतन आनंद।

अंग्रेजी में निर्मित प्रथम भारतीय फिल्म कोर्ट डांसर (1941) निर्देशक : वाडिया।

राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक पाने वाली प्रथम फिल्म- श्यामची आई (1953- मराठी)। निर्देशक पीके अत्रे।

Show comments

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 : द रूल के पहले गाने पुष्पा पुष्पा का प्रोमो रिलीज

प्रीति जिंटा ने शुरू की लाहौर 1947 की शूटिंग, सेट से शेयर की BTS तस्वीरें

रवि दुबे ने की पत्नी सरगुन मेहता की जमकर तारीफ, एक्ट्रेस को बताया अपना हीरो

अरनमनई 4 के गाने अचाचो के लिए टोन्ड फिगर हासिल करने के लिए राशि खन्ना ने की कड़ी मेहनत

सनी लियोनी केरल में कर रहीं अपनी मलयालम फिल्म की शूटिंग, सेट से लीक हुआ वीडियो

शिल्पा शेट्टी का सिल्क साड़ी-गाउन में किलर अंदाज, फैंस ने कहा गजब ढा दिया

Shaitaan movie preview: अजनबी बना शैतान, आफत में पड़ गई जान

तब्बू-करीना-कृति स्टारर फिल्म क्रू के प्रति दिलचस्पी जगाने वाले 5 कारण

शाहरुख खान एक-दो नहीं बल्कि 17 मोबाइल रखते हैं अपने पास

12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर के पास अकाउंट में थे सिर्फ 257 रुपये, करना पड़ा कठिन संघर्ष