Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोना, एक्सीडेंट, बीमारी और ऑपरेशन से 2022 में जूझते रहे ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

हमें फॉलो करें कोरोना, एक्सीडेंट, बीमारी और ऑपरेशन से 2022 में जूझते रहे ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज
, गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (12:34 IST)
कोरोना के कारण बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी परेशान रहे। अमिताभ बच्चन, मृणाल ठाकुर, ईशा गुप्ता सहित तमाम सेलिब्रिटीज इस खतरनाक बीमारी का शिकार हुए। मलाइका और हेमंत बिरजे के कार एक्सीडेंट हुए। धर्मेन्द्र और मिथुन चक्रवर्ती जैसे एक्टर्स बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती रहे। पेश है ऐसे तमाम सितारों की सूची जो वर्ष 2022 में इन सबस से जूझते रहे। 
  • 1 जनवरी 2022 : अभिनेत्री मृणाल ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। 
  • 2 जनवरी 2022 : फिल्म निर्माता-निर्देशक राहुल रवैल ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 
  • 3 जनवरी 2022 : जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी, प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी, अभिनेता नकुल मेहता और उनकी पत्नी, एकता कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 
  • 4 जनवरी 2022 : टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती और गायक सोनू निगम कोरोना पॉजिटिव। 
  • 5 जनवरी 2022 : अभिनेता शरद मल्होत्रा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। 
  • 7 जनवरी 2022 : अभिनेत्री स्वरा भास्कर कोरोना पॉजिटिव।
  • 7 जनवरी 2022 : विशाल ददलानी, मिथिला पालकर, कुब्रा सैत भी कोरोना पॉजिटिव। 
  • 7 जनवरी 2022 : अभिनेता एलिस कौशिक, अक्षय खरोदिया, सिमरन बुधरूप और मोहित परमार कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए। 
  • 8 जनवरी 2022 : मधुर भंडारकर, प्रियदर्शन, अरिजीत सिंह, तन्मय वेकारिया और आशीष चंचलानी कोरोना पॉजिटिव। 
  • 9 जनवरी 2022 :  राज बब्बर और काम्या पंजाबी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
  • 10 जनवरी 2022 : अभिनेत्री ईशा गुप्ता कोरोना पॉजिटिव।
  • 11 जनवरी 2022 : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव। रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर कोरोना पॉजिटिव। बिग बॉस की आवाज अतुल कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव।
  • 12 जनवरी 2022 : अभिनेता हेमंत बिरजे की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक टैंकर से भिड़ने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। हेमंत बिरजे और उनकी पत्नी को चोटें आई। 
  • 16 जनवरी 2022 : बच्चन पांडे के सेट पर लगी आग। अक्षय कुमार और कृति सेनन कर रहे थे शूटिंग। आग पर तुरंत काबू कर लिया और कोई हताहत नहीं हुआ।
  • 19 जनवरी 2022 : अभिनेता फरदीन खान ने बताया कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं। 
  • 30 जनवरी 2022 : काजोल ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे कोरोना पॉजिटिव हो गई। 
  • 31 जनवरी 2022 : शबाना आज़मी कोविड पॉजिटिव। 
  • 2 फरवरी 2022 : अभिनेता सुनील ग्रोवर ने जानकारी दी कि उनकी हार्ट सर्जरी हुई। 
  • 10 फरवरी 2022 : अभिनेता और निर्देशक अमोल पालेकर बीमारी के चलते पुणे के अस्पताल में भर्ती। 
  • 13 फरवरी 2022 : बिग बॉस के सेट पर लगी आग। कोई हताहत नहीं। कुछ दिन पहले ही खत्म हुआ था यह शो। 
  • 27 फरवरी 2022 : श्रुति हासन कोरोना वायरस की चपेट में आईं।
  • 1 मार्च 2022 : रणदीप हुड्डा की मुंबई स्थित अस्पताल में घुटने की सर्जरी हुई। शूटिंग के दौरान उन्हें घुटने में गंभीर चोट लगी थी। 
  • 5 मार्च 2022 : हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की सतना में तबियत खराब हुई। उन्हें रीवा स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया। 
  • 6 मार्च 2022 : नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे ओनोमैटोमेनिया नामक बीमारी से पीड़ित हैं। इसमें व्यक्ति बिना वजह शब्द, वाक्य या कविता दोहराता है।
  • 25 मार्च 2022 : अभिनेत्री लारा दत्ता कोरोना वायरस की चपेट में आईं। 
  • 2 अप्रैल 2022 : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाइवे पर मलाइका अरोरा की कार का हुआ एक्सीडेंट। आंखों और सिर में आई चोट। अस्पताल में सीटी स्कैन और टांके लगाने के बाद दी गई छुट्टी।  
  • 1 मई 2022 :  धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि पीठ में एक मसल में खिंचाव आने के कारण वे आईसीयू में भर्ती थे और अब डिस्चार्ज होकर घर लौट आए हैं। 
  • 1 मई 2022 : मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने मिथुन की एक तस्वीर वायरल होने के संबंध में बताया, जिसमें मिथुन अस्पताल में बिस्तर पर लेटे हुए हैं, कि मिथुन को किडनी स्टोन की समस्या के चलते अस्पताल में रहना पड़ा था और अब वे ठीक हैं। 
  • 3 मई 2022 : महाकाल मंदिर जा रही अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की कार का हुआ एक्सीडेंट। पैरों में चोट लगने के कारण आए टांके। इसके बावजूद तनुश्री ने किए दर्शन। 
  • 6 मई 2022 : अभिनेत्री मुमताज की दो सप्ताह बाद मुंबई स्थित अस्पताल से छुट्टी। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम एंड कॉलिटिस के कारण थीं भर्ती। 
  • 4 जून 2022 : अभिनेता कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोविड पॉजिटिव पाए गए।
  • 9 जून 2022 : अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर बताया कि अभिनेत्री महिमा चौधरी पिछले कुछ समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। यूएस में इलाज कर वे भारत लौट आई हैं।
  • 15 जून 2022 : अभिनेता वीर दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 
  • 18 जून 2022 : फिल्म निर्देशक डेविड धवन सात दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद घर लौटे। डायबिटीज़ के कारण बिगड़ी थी तबीयत।
  • 2 जून 2022 : बिग बॉस फेम निक्की तंबोली कोरोना संक्रमित। 
  • 4 जून 2022 : फिल्म निर्माता टूटू शर्मा पिछले सप्ताह हुए कोरोना संक्रमित।
  • 26 जुलाई 2022 : निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव। 2021 में भी हुआ था कोरोना।
  • 10 अगस्त 2022 : शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर बताया कि शूटिंग के दौरान उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है और वे 6 सप्ताह के लिए एक्शन से बाहर हो गई हैं।  
  • 10 अगस्त 2022 : हैदराबाद में फिल्म 'भोला' की शूटिंग के दौरान तब्बू को आंख के ऊपर चोट लगी। बाइक और ट्रक की टक्कर के फिल्मांकन के दौरान एक कांच का टुकड़ा तब्बू की आंख के ऊपर लगा।
  • 23 अगस्त 2022 : अमिताभ बच्चन दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव। इसके पहले जुलाई 2020 में कोरोना से हुए थे संक्रमित।  
  • 22 अक्टूबर 2022 : सलमान खान डेंगू से पीड़ित। 
  • 29 अक्टूबर 2022 : अभिनेत्री समांथा प्रभु ने सोशल मीडिया के जरिये बताया कि वे मायोसिटिसा नाम की एक ऑटोइम्यून कंडीशन से जूझ रही हैं।
  • 30 अक्टूबर 2022 : अभिनेता अजय नागरथ का कुछ दिन पहले हुआ एक्सीडेंट। कार ने उनकी बाइक को मारी टक्कर। 
  • 31 अक्टूबर 2022 : फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते हुए टाइगर श्रॉफ के पैर में लगी चोट।
  • 1 नवम्बर 2022 : नब्बे के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री रंभा का कनाडा में हुआ कार एक्सीडेंट। रंभा और उनकी बेटी को किया अस्पताल में भर्ती। रंभा के मुताबिक दोनों खतरे से बाहर।  
  • 5 नवम्बर 2022 : वरुण धवन ने बताया कि वे वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। इसमें कान के अंदर का बैलेंस बिगड़ने पर चक्कर आते हैं। 
  • 21 नवम्बर 2022 : अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने बताया कि जर्मनी में उनका एक्सीडेंट हो गया जिसकी वजह से उन्हें घुटने पर चोट लगी है। 
  • 24 नवम्बर 2022 : निर्माता-निर्देशक-अभिनेता कमल हासन को चेन्नई स्थित रामचंद्र मेडिकल सेंटर में बुखार, सर्दी, खांसी के कारण भर्ती कराया गया। 
  • 24 नवम्बर 2022 : टीवी एक्ट्रेस रूपाली भोसले की सर्जरी हुई। 
  • 29 नवम्बर 2022 : निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट ने बताया कि वे पिछले 18 वर्षों से फाइब्रोमायल्गिया नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। इसमें मसल्स में बहुत दर्द होता है। 
  • 1 दिसम्बर 2022 : गायक जुबिन नौटियाल अपनी बिल्डिंग की सीढ़ियों से गिर पड़े। उन्हें सिर, रिब्स और एलबो पर चोटें आईं। 
  • 3 दिसम्बर 2022 : फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को पनवेल में हॉट अटैक आने के कारण कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में किया गया भर्ती। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख खान की 'पठान' का नया गाना 'झूमे जो पठान' हुआ‍ रिलीज, झूमने पर कर देगा मजबूर