Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bollywood March 2022 बॉलीवुड मार्च 2022 : द कश्मीर फाइल्स और आरआरआर ने दर्शकों को फिर खींचा सिनेमाघरों की ओर

हमें फॉलो करें Bollywood March 2022 बॉलीवुड मार्च 2022 : द कश्मीर फाइल्स और आरआरआर ने दर्शकों को फिर खींचा सिनेमाघरों की ओर

समय ताम्रकर

बॉलीवुड 2022 के टाइम लाइन में पेश है मार्च 2022 में हुईं बॉलीवुड से जुड़ी प्रमुख बातें। इसमें नई फिल्मों, वेबसीरिज की रिलीज डेट, प्रमुख फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कलाकारों के विवाद और अन्य प्रमुख जानकारियों  को शामिल किया गया है। 
 
1 मार्च 2022 
  • प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' की नई रिलीज डेट अनाउंस। यह मूवी 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। 
  • गंगूबाई काठियावाड़ी ने 4थे दिन किया 8.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • रणदीप हुड्डा की 1 मार्च को मुंबई स्थित अस्पताल में घुटने की सर्जरी हुई है। शूटिंग के दौरान उन्हें घुटने में गंभीर चोट लगी थी।  
 
2 मार्च 2022
  • गंगूबाई काठियावाड़ी ने 5वें दिन किया 10.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • मरिणत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म 'पीएस 1' 30 सितम्बर 2022 को होगी रिलीज। इसे तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में किया जाएगा रिलीज। 
  • अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'पृथ्वीराज' की नई रिलीज डेट अनाउंस 3 जून 2022 को होगी रिलीज।  
  • प्रभास की फिल्म 'राधेश्याम' का नया ट्रेलर रिलीज। 
  • शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को होगी रिलीज। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस मूवी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में किया जाएगा रिलीज।
  • शिल्पा शेट्टी को लेकर 'सुखी' फिल्म अनाउंस। निर्देशक हैं सोनल जोशी।  
 
3 मार्च 2022
  • गंगूबाई काठियावाड़ी ने 6ठे दिन किया 6.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की नई रिलीज डेट अनाउंस। 30 दिसम्बर 2022 को होगी रिलीज। 
  • रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' 13 मई 2022 को होगी रिलीज। निर्देशक हैं दिव्यांग ठक्कर। 
  • लक्ष्य, शनाया कपूर और गरफतेह पीरज़ादा को लेकर करण जौहर ने 'बेधड़क' फिल्म की अनाउंस। निर्देशक होंगे शशांक खेतान।
  • पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सनाह ने एक्टर मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा के साथ शादी की। सनाह ने फिल्म 'शानदार' में अभिनय किया था।   
 
4 मार्च 2022
  • झुण्ड, तुलसीदास जूनियर, वन स्टोरी मेनी एंड्स और द बैटमैन (डब) सिनेमाघरों में रिलीज। 
  • अजय देवगन अभिनीत वेबसीरिज 'रूद्र' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज। 
  • गंगूबाई काठियावाड़ी ने 7वें दिन किया 5.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 68.93 करोड़ रुपये। 
  • सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट अनाउंस। ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में होगी रिलीज। मनीष शर्मा हैं निर्देशक। 
  • पवन कल्याण और राणा दग्गूबाती की फिल्म 'भीमला नायक' का हिंदी ट्रेलर रिलीज।
  • स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा प्रोड्यूस हॉलीवुड सीरिज 'हेलो' में नजर आएंगी शबाना आज़मी। 24 मार्च को रिलीज होगी यह सीरिज। 
 
5 मार्च 2022
  • गंगूबाई काठियावाड़ी ने 8वें दिन किया 5.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन। कुल कलेक्शन हुआ 73.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • झुण्ड ने पहले दिन किया 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की सतना में तबियत खराब हुई। उन्हें रीवा स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया। कुछ देर बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। 
  • सनी लियोनी की वेबसीरिज 'अनामिका' एमएक्स प्लेयर को 10 मार्च को होगी प्रीमियर। निर्देशक हैं विक्रम भट्ट।   
 
6 मार्च 2022
  • गंगूबाई काठियावाड़ी ने 9वें दिन किया 8.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • झुण्ड ने दूसरे दिन किया 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • सिंगिंग रियलिटी शो 'सारेगामापा' के इस सीजन की विनर बनीं पश्चिम बंगल की नीलांजना। ट्रॉफी के साथ मिले 10 लाख रुपये। राजश्री बाग फर्स्ट और शरद शर्मा बने सेकेंड रनर अप।  
  • नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे ओनोमैटोमेनिया नामक बीमारी से पीड़ित हैं। इसमें व्यक्ति बिना वजह शब्द, वाक्य या कविता दोहराता है।  
 
7 मार्च 2022
  • गंगूबाई काठियावाड़ी ने 10वें दिन किया 10.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'अटैक' का ट्रेलर रिलीज। लक्ष्य राज आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।
  • एमटीवी के शो 'एस ऑफ स्पेस' की विनर दिव्या अग्रवाल और 'स्प्लिट्सविला' फेम वरुण सूद का हुआ ब्रेकअप। 4 साल से थे रिलेशनशिप में।  
 
8 मार्च 2022
  • गंगूबाई काठियावाड़ी ने 11 वें दिन किया 3.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • आलिया भट्ट हॉलीवुड मूवी 'हार्ट ऑफ स्टोन' करेंगी। नेटफ्लिक्स द्वारा बनाई जा रही इस स्पाई थ्रिलर में गेल गेडोट भी नजर आएंगी।  
  • हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने स्वास्थ्य कारणों के कारण सोशल मीडिया से कुछ दिनों का लिया ब्रेक। 
  • द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'द कपिल शर्मा शो' में उन्हें इसलिए नहीं बुलाया गया क्योंकि उनकी फिल्म में बिकाऊ सितारे नहीं है। 
 
9 मार्च 2022
  • गंगूबाई काठियावाड़ी ने 12वें दिन किया 4.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन। कुल कलेक्शन हुआ 99.64 करोड़ रुपये। 
  • विद्या बालन अभिनीत फिल्म 'जलसा' का ट्रेलर रिलीज। सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 18 मार्च को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगी प्रीमियर। 
  • सिद्धाथ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'मिशन मंगल' की नई रिलीज डेट अनाउंस। 10 जून 2022 को होगी रिलीज। निर्देशक हैं शांतनु बागची। 
  • ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म 'शर्माजी नमकीन' 31 मार्च 2022 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगी प्रीमियर। फिल्म में ऋषि का बचा हुआ काम परेश रावल ने किया।
  • टीवी एक्ट्रेस भूमिका गुरंग ने शेखर मल्होत्रा के साथ विवाह किया। शेखर बिज़नेसमैन हैं। 
 
10 मार्च 2022 
  • 'हीरो आफ नेशन चंद्रशेखर आज़ाद' का ट्रेलर रिलीज। राजा रणदीप गिरी द्वारा निर्देशित यह मूवी 25 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज। 
  • श्रेयस तलपदे अभिनीत 'कौन प्रवीण तांबे?' का ट्रेलर रिलीज। जयप्रद देसाई द्वारा निर्देशित मूवी हिंदी, तमिल और तेलुगु में 1 अप्रैल 2022 को डिज़्नी प्लस हॉट स्टार' पर होगी प्रीमियर। 
  • कपिल शर्मा ने ट्वीटर पर सफाई दी है कि यह सच नहीं है कि उन्होंने अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम को इसलिए बुलाने से इंकार कर दिया क्योंकि उसमें बिकाऊ सितारे नहीं हैं। 
  • अमेरिका में अंतरिक्ष संस्थान लूना सोसाइटी इंटरनेशनल ने सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन 21 जनवरी को 'सुशांत मून डे' के रूप में मनाने का फैसला किया। सुशांत को अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियां हासिल करना पसंद थी। 
  • ET - ETHARKKUM  THUNINDHAVAN (डब) सिनेमाघरों में रिलीज। 
 
11 मार्च 2022
  • राधे श्याम, द कश्मीर फाइल्स, 10 नहीं 40, शेर गुज्जर सिनेमाघरों में रिलीज।  
  • सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा के साथ 27 करोड़ रुपये की ठगी हुई। 
  • रितिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' 28 सितंबर 2023 को होगी रिलीज। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। 
 
12 मार्च 2022
  • द कश्मीर फाइल्स ने पहले दिन 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी मां बनीं। मुंबई में उन्होंने बेटी को दिया जन्म। 
  • बंगाली एक्ट्रेस रूपा दत्ता को पॉकेटमा री के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार। 
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम से मुलाकात कर फिल्म की तारीफ की। 
 
13 मार्च 2022
  • द कश्मीर फाइल्स ने दूसरे दिन 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
14 मार्च 2022
  • द कश्मीर फाइल्स ने तीसरे दिन 15.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' 7 अप्रैल 2022 को जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर होगी प्रीमियर। निर्देशक हैं तुषार जलोटा। 
  • निर्माता रमेश तौरानी ने तमिल फिल्म 'अरण्य कांडम' का हिंदी रीमेक बनाने की घोषणा की। अजय बहल होंगे निर्देशक। 
 
15 मार्च 2022
  • द कश्मीर फाइल्स ने चौथे दिन 15.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • अनुपम खेर का कहना है कि कपिल शर्मा ने उनके शो 'द कपिल शर्मा शो' में 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम को प्रमोशन के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने ही इंकार कर दिया था क्योंकि फिल्म एक गंभीर विषय पर आधारित है।  
 
16 मार्च 2022
  • द कश्मीर फाइल्स ने पांचवे दिन 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' में सलमान खान करेंगे स्पेशल भूमिका। मोहन राजा हैं निर्देशक। 
 
17 मार्च 2022
  • द कश्मीर फाइल्स ने छठे दिन 19.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • टाइगर श्रॉफ-तारा सुतारिया की मूवी 'हीरोपंती 2' का ट्रेलर रिलीज। निर्देशक हैं अहमद खान। 
  • ऋषि कपूर की फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का ट्रेलर रिलीज। 31 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी प्रीमियर।
  • अमिताभ बच्चन ने इरफान खान के बेटे बाबिल खान को एक लेटर भेजा जिसमें लिखा कि आपके पिता महान शख्सियत थे और उनकी याद बहुत आती है।   
 
18 मार्च 2022
  • बच्चन पांडे और जेम्स (डब) सिनेमाघरों में रिलीज। 
  • फिल्म जलसा अमेज़न प्राइम पर रिलीज। 
  • वेबसीरिज अपहरण 2 वूट सिलेक्ट और ब्लडी ब्रदर्स ज़ी 5 पर रिलीज। 
  • द कश्मीर फाइल्स ने सातवें दिन 18.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 97.30 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म निर्देशक गिरीश मलिक के 18 वर्षीय बेटे मनन ने अपने घर की छठी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। वह शराब के नशे में था। 
 
19 मार्च 2022
  • द कश्मीर फाइल्स ने 8वें दिन किया 19.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • बच्चन पांडे ने पहले दिन किया 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • अनुष्का शर्मा ने अपना बैनर 'क्लीन स्टेल फिल्म्स' छोड़ दिया है। उन्होंने सारी जिम्मदारी भाई करनेश शर्मा को सौंप दी है। 
  • जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जैरी' सीधे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज। निर्देशक हैं सिद्धार्थ सेनगुप्ता। 
  • आरआरआर के यूक्रेन शेड्यूल में अभिनेता रामचरण के बॉडीगार्ड रहे रस्टी की पत्नी को रामचरण ने पैसे भेजे। रस्टी से बात की और परिवार का ध्यान रखने के लिए कहा। 
  • अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कोर्ट में अपनी शादी को रजिस्टर्ड कराया। 
 
20 मार्च 2022
  • द कश्मीर फाइल्स ने 9वें दिन किया 24.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • बच्चन पांडे ने किया दूसरे दिन 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • फिल्म 'गली बॉय' (2019) का हिस्सा रहे रैपर धर्मेश परमार का 20 मार्च को निधन। वे 24 वर्ष के थे। 
 
21 मार्च 2022
  • द कश्मीर फाइल्स ने 10वें दिन किया 26.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दस दिनों का कुल कलेक्शन हुआ 167.45 करोड़ रुपये। 
  • बच्चन पांडे ने तीसरे दिन किया 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन रहा 37.25 करोड़ रुपये।
  • आमिर खान ने कहा 'द कश्मीर फाइल्स' हर हिंदुस्तानी को देखना चाहिए। 
  • सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे प्रेग्नेंट हैं। 
  • अजय देवगन की फिल्म 'रन वे' का ट्रेलर रिलीज। 
  • अक्षय कुमार और इमरान हाशमी को लेकर बनाई जा रही फिल्म 'सेल्फी' से बतौर हीरोइन नुसरत भरुचा और डायना पेंटी जुड़ीं। निर्देशक हैं राज मेहता। 
 
22 मार्च 2022
  • द कश्मीर फाइल्स ने 11वें दिन किया 12.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • मुंबई की अदालत ने 2019 के एक विवाद के सिलसिले में एक पत्रकार द्वारा दायर की गई शिकायत पर सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड नवाज़ शेख को समन जारी किया। पत्रकार का आरोप है कि अभिनेता ने मुंबई की सड़क पर साइकिल चलाते समय उनका मोबाइल छीना, बहस की और धमकी भी दी।  
 
23 मार्च 2022
  • द कश्मीर फाइल्स ने 12 वें दिन किया 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • रणदीप हुड्डा को लेकर 'स्वतंत्र वीर सावरकर' फिल्म बनाने की घोषणा। रणदीप निभाएंगे वीर सावरकर की भूमिका। निर्देशक हैं महेश मांजरेकर। 
  • फिल्म 'एम.ए. पास' 1 मई को फिल्मीबॉक्स ओटीटी पर होगी प्रीमियर। सनी सचदेव और मुस्कान मेहता ने निभाया है लीड रोल। निर्देशक हैं अक्षय कुमार। 
  • अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निमरत कौर की फिल्म 'दसवीं' का ट्रेलर रिलीज। 7 अप्रैल 2022 को जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर होगी प्रीमियर। निर्देशक हैं तुषार जलोटा।
  • जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक पार्ट 1' का दूसरा ट्रेलर रिलीज।    
 
24 मार्च 2022
  • द कश्मीर फाइल्स ने 13वें दिन किया 10.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन। फिल्म दो सौ करोड़ क्लब में शामिल।  
 
25 मार्च 2022
  • आलिंगन, हीरो ऑफ नेशन चंद्रशेखर आज़ाद और आरआरआर (डब) सिनेमाघरों में रिलीज। 
  • द कश्मीर फाइल्स ने 14 वें दिन किया 7.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन। फिल्म ने पहले सप्ताह में 97.30 और दूसरे सप्ताह में 110.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 207.33 करोड़ रुपये। फिल्म ने 50 करोड़ 5वें दिन, 75 करोड़ 6ठे दिन, 100 करोड़ 8वें दिन, 150 करोड़ 10वें दिन, 175 करोड़ 11वें दिन और 200 करोड़ का आंकड़ा 13वें दिन पार किया।  
  • करण जौहर और फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ ने मलयालम फिल्म 'हृदयम' को हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनाने के राइट्स खरीदे।
  • अभिनेत्री लारा दत्ता कोरोना वायरस की चपेट में आईं। 
  • मुरादाबाद के एक इवेंट मैनेजर ने एसीजेएम 5 कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि सोनाक्षी सिन्हा ने एक बयान में उन्हें अपशब्द कह कर इमेज को नुकसान पहुंचाया है। 
 
26 मार्च 2022
  • द कश्मीर फाइल्स ने 15 वें दिन किया 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने पहले दिन किया 20.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन। महामारी के दौर में पहले दिन का सर्वाधिक दूसरा कलेक्शन। सूर्यवंशी ने किया था 26.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • आरआरआर का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन रहा 223 करोड़ रुपये। यह किसी भी भारतीय फिल्म का पहले दिन का सर्वाधिक ग्रॉस कलेक्शन है।
  • बच्चन पांडे ने पहले सप्ताह में किया 45.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन।  
  • टीवी शो 'भाबीजी पर है' ने एसओएस नाइटलाइफ एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2022 में जीता सर्वश्रेष्ठ शो का अवॉर्ड। 
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजलीवाल ने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स फ्री करने की मांग के बजाय इसे यू ट्यूब पर डाल देना चाहिए। इस पर अनुपम खेर ने ट्वीट किया कि जो लोग इस ट्रैजेडी का मजाक उड़ा रहे हैं उन्हें अपनी ताकत का एहसास कराएं।
  • टीवी शो 'अनुपमा' की एक्ट्रेस अनघा भोसले ने शोबिज से बनाई दूरी। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि उन्होंने अध्यात्म का रास्ता चुन लिया है।     
 
27 मार्च 2022
  • द कश्मीर फाइल्स ने 16वें दिन किया 7.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • केजीएफ चैप्टर 2 का ट्रेलर रिलीज। 
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने दूसरे दिन किया 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन। कुल कलेक्शन हुआ 43.82 करोड़ रुपये।  
 
28 मार्च 2022 
  • द कश्मीर फाइल्स ने 17वें दिन किया 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 17 दिन का कुल कलेक्शन हुआ 228.18 करोड़ रुपये। 
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने तीसरे दिन किया 31.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। महामारी के दौर में पहली ऐसी फिल्म बनी जिसने एक ही दिन में 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन रहा 74.50 करोड़ रुपये। 
  • विद्युत जामवाल को लेकर 'शेर सिंह राणा' फिल्म अनाउंस। श्री नारायण सिंह होंगे फिल्म के निर्देशक। 
 
29 मार्च 2022
  • आरआरआर ने चौथे दिन 17 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन। 
  • द कश्मीर फाइल्स ने 18वें दिन किया 3.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • विजय देवरकोंडा को लेकर 'जेजीएम' फिल्म अनाउंस। पुरी जगन्नाथ होंगे निर्देशक। 3 अगस्त 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में होगी रिलीज।
  • संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना होंगी रणबीर कपूर की हीरोइन।    
 
30 मार्च 2022
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने पांचवे दिन 15.02 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन। पांच दिनों में सौ करोड़ पार। कुल कलेक्शन हुआ 107.59 करोड़ रुपये। 
  • द कश्मीर फाइल्स ने 19वें दिन किया 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • वरुण धवन और जान्हवी कपूर को लेकर फिल्म 'बवाल' अनाउंस। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह मूवी 7 अप्रैल 2023 को होगी रिलीज।
  • गायक सुखविंदर सिंह ने जूते पहन कर 'हनुमान चालीसा' की शूटिंग की। ट्रोल हुए।    
 
31 मार्च 2022
  • शर्माजी नमकीन अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज।
  • आरआरआर ने छठे दिन 13 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन।
  • द कश्मीर फाइल्स ने 20वें दिन किया 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। कुल कलेक्शन हुआ 236.28 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'निकम्मा' की रिलीज डेट अनाउंस। साबिर खान निर्देशित यह फिल्म 17 जून 2022 को होगी रिलीज। अभिमन्यु दास्सानी, शिर्ले सेठिया और शिल्पा शेट्टी हैं लीड रोल में।   
  • रिमी सेन के साथ 4.14 करोड़ रुपये की ठगी। पुलिस में की शिकायत।
  • नुपुर सेन पैन इंडिया फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' में आएंगी नजर। रवि तेजा हैं फिल्म के हीरो। 
  • रणधीर कपूर ने उन खबरों का खंडन किया कि उन्हें कोई बीमारी है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में यह बात कही थी।  
बॉ लीवुड जनव री 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bollywood February 2022 में हुई प्रमुख घटनाएं और जानकारी: लता मंगेशकर, बप्पी लाहिरी को खोया, कई नई फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस