Festival Posters

The Woman Next Door (1981): पुराने इश्क का अंजाम द वूमन नेक्स्ट डोर

Webdunia
फ्रेंच फिल्ममेकर फ्रांसुआ त्रूफा ने कई बेहतरीन फिल्में दुनिया को दी है। उन्होंने 1981 में 'द वूमन नेक्स्ट डोर' नामक फ्रेंच मूवी मनाई थी। यह फिल्म ज्यादा चर्चित तो नहीं हुई, लेकिन त्रूफा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। 
 
बर्नार्ड ग्रेनोबल एक गांव में अपनी पत्नी अर्लेट और छोटे बेटे थॉमस के साथ खुशी से रहता है। उनके पड़ोस में एक दिन एक विवाहित जोड़ा, फिलिप और मैथिल्डे रहने के लिए आते हैं, इससे बर्नार्ड की जिंदगी में भूचाल आ जाता है। बर्नार्ड और मैथिल्डे, जब दोनों सिंगल थे, एक-दूसरे को जानते थे, दोनों में इश्क था लेकिन फिर ब्रेकअप हो गया। 
 
इस अनोखे संयोग के कारण बर्नार्ड और मैथिल्डे एक-दूसरे से बचते हैं। सिर्फ शिष्टाचार निभाते हैं, लेकिन दबी चिंगारियां भड़कने लगती हैं। वर्जनाएं टूटने लगती हैं। दोनों को अपने सामान्य परिवार और कामकाजी जीवन जीने का तनाव असहनीय लगता है। दोनों यह जानते हैं कि इस रिश्ते की कोई मंजिल नहीं है और फिल्म का अंत चौंकाता है। 
 
फिल्म सिचुएशन में फंसे पुरुष और स्त्री की कहानी को दर्शाती है कि सामाजिक मान्यताओं और रिश्तों के कारण पुरुष-स्त्री को चाहकर भी दूर रहना पड़ता है। 
 
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कामयाबी मिली थी और फ्रांस में यह मूवी खूब देखी गई। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मोना सिंह ने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के सेट से शाहरुख खान को कर दिया था बाहर, बताया किस्सा

पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन, बोलीं- फोटो लो और तमीज में रहो...

नीली साड़ी पहन सोशल मीडिया पर छाईं हसीना, जानिए कौन हैं गिरिजा ओक?

120 बहादुर का रोमांटिक गाना 'नैना रा लोभी' हुआ रिलीज, फरहान अख्तर-राशि खन्ना की दिखी खास केमिस्ट्री

बॉलीवुड की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख