आमतौर पर चॉकलेटी हीरो की इमेज वाले इमरान खान भी, अपनी आने वाली फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगैन’ में दाढ़ी लुक में नजर आएंगे।
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘रेम्बो राजकुमार’ एक एक्शन फिल्म है, जिसके लिए शाहिद ने कुछ शानदार एक्शन दृश्य शूट किए हैं। फिल्म में उनकी दाढ़ी ने उन्हें एक सख् त पुरूष के रूप में परिभाषित किया है।
अपनी अगली फिल्म ‘औरंगजेब’ में डबल रोल कर रहे अर्जुन कपूर भी फिल्म में हल्की दाढ़ी में नजर आने वाले हैं। औरंगजेब में एक बिजनेसमेन का रोल होने के बावजूद उनके लुक में दाढ़ी को शामिल किया गया है।
अगर बात की जाए सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘दी विलियन’ की तो यहां भी दर्शकों को हल्की दाढ़ी का कमाल देखने को मिलेगा। बॉलीवुड में दाढ़ी रखने का फैशन चल पड़ा है। यह तरीका बिना ज्यादा मेहनत के हीरो को सेक्सी और स्टाइलिश लुक प्रदान कर देता है।
दर्शकों ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी 2’ में आदित्य रॉय कपूर को स्क्रीन पर दाढ़ी में देखा है। इस लुक ने उनके ऑनस्क्रीन चरित्र में एक कलाकार के तत्व को जोड़ दिया।
जॉन अब्राहम भी इस सूची में शामिल हैं और वे भी स्क्रीन पर हल्की दाढ़ी में नजर आते हैं।