सनी देओल की पाँच सर्वश्रेष्ठ फिल्में (स्लाइड शो)

समय ताम्रकर
19 अक्टूबर को धरम पुत्तर सनी देओल का जन्मदिन है। सनी देओल बॉलीवुड के उन नायकों में से रहे हैं, जिन्हें उतनी चर्चा नहीं मिली, जितने के वे हकदार हैं। उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए चर्चा करते हैं उनकी श्रेष्ठ पाँच फिल्मों की।
IFM

गदर : एक प्रेमकथा (2001)

पात्र का नाम : तारासिंह निर्देशक : अनिल शर्मा

‘गदर’ की सफलता के पीछे ज्यादातर लोग इसका पाकिस्तानी विरोधी होना मानते हैं, लेकिन इसकी सफलता में प्रेमकथा का योगदान होना ज्यादा है। क्लाइमेक्स के पहले तक इसमें प्रेमकथा चलती है। भोले-भाले तारासिंह के रूप में सनी ने अपने अभिनय की रेंज दिखाई। फिल्म की अंतिम रीलों में सनी अकेले सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिकों से लड़ते हुए विजयी होते हैं। फिल्म के अंत में कई अविश्वसनीय दृश्य हैं, लेकिन सनी की वजह से वे विश्वसनीय लगते हैं और यही एक सफल स्टार की पहचान है। यह भूमिका सनी से बेहतर शायद ही कोई अभिनेता निभा सकता था। ‘गदर’ सनी के करियर की सबसे बड़ी हिट के अलावा बॉलीवुड की सर्वाधिक सफल फिल्मों में से भी है।


IFM

घातक (1996)

पात्र का नाम : काशी ना थ निर्देशक : राजकुमार संतोषी

कायरता और हिंसा में से किसी एक को चुनना पड़ा तो मैं हिंसा चुनुँगा। इस वाक्य पर यह फिल्म बनी थी, जिसमें मनोरंजन के साथ संदेश भी था। मध्यांतर के पूर्व सनी उत्तर भारत के ठस दिमाग युवक की भूमिका में नजर आते हैं। मध्यांतर के बाद जब कात्या (डैनी) का आतंक बढ़ता है तो सनी उसकी राह में आ खड़े होते हैं। फिर शुरू होता है ‍जबर्दस्त एक्शन का दौर। सनी का किरदार कई तरह के शेड्स लिए हुए था, जिसे उन्होंने बखूबी जिया।


IFM

दामिनी (1993)

पात्र का नाम : गोविंद निर्देशक : राजकुमार संतोषी

बहुत कम ऐसा होता है कि किसी फिल्म में नायक पर चरित्र अभिनेता भारी पड़ता है। ‘दामिनी’ की जब चर्चा होती है तो नायक ऋषि कपूर के बजाय सहायक अभिनेता के रूप में सनी याद आते हैं। एक शराबी वकील जब अदालत में खड़ा होकर केस लड़ता है तो फिल्म में जान आ जाती है। इस फिल्म में सनी ने अद्‍भुत अभिनय किया था। आज भी उनके द्वारा बोले गए संवाद लोकप्रिय हैं। इस अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर के साथ-साथ राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।


IFM

घायल (1990)

पात्र का नाम : अजय मेहरा निर्देशक : राजकुमार संतोषी

इस फिल्म के पहले ज्यादातर फिल्म समीक्षकों की राय थी कि सनी स्टार जरूर हैं, लेकिन अच्छे अभिनेता नहीं है। ‘घायल’ में सनी ने इस बात का जोरदार तरीके से जवाब दिया। अपने भाई की तलाश कर रहे सनी को जेल में बंद कर दिया जाता है। सलाखों के पीछे से वे जब अपना गुस्सा जाहिर करते हैं तो हॉल में बैठे दर्शक को भी गुस्सा आ जाता है। सनी का यही गुस्सा फिल्मकारों ने खूब भुनाया। इस फिल्म के लिए सनी को फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ ‍अभिनेता का पुरस्कार मिला था।


IFM

अर्जुन (1985)

पात्र का नाम : अर्जुन निर्देशक : राहुल रवैल

पढ़े-लिखे और बेरोजगार युवकों की कहानी ‘अर्जुन’ में पेश की गई थी। इस फिल्म की तारीफ मणिरत्नम जैसे निर्देशक ने भी की थी। सनी के पात्र का नाम अर्जुन था और वह लक्ष्यविहीन था। कम बोलने वाले और गंभीर किस्म के किरदार सनी पर हमेशा जँचे हैं। युवा अर्जुन का आक्रोश उन्होंने परदे पर बेहतरीन तरीके से पेश किया। ‘अर्जुन’ के बाद कई फिल्मों का निर्माण इसी थीम पर हुआ।

Show comments

श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने कहा शराब छोड़ दी, पलक से होती है बात, टीवी पर हो रही है वापसी

पहलगाम आतंकी हमले से आहत हुए अरिजीत सिंह, रद्द किया चेन्नई कॉन्सर्ट

8 रुपए में पूरा दिन गुजार देती थीं नुसरत भरूचा, भूख लगने पर पी लेती थीं पानी

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी के डांसर की नदी में डूबने से मौत, दो दिन बाद मिला शव

ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1 IMDb पर बनीं 2025 की मच अवेटेड फिल्म

केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की फिल्म दिखाती है जलियांवाला बाग की एक अनकही लड़ाई

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन तृप्ति डिमरी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा