Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

TV शो Anupama के लिए किस कलाकार को मिलती है कितनी फीस?

हमें फॉलो करें TV शो Anupama के लिए किस कलाकार को मिलती है कितनी फीस?
, गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (06:57 IST)
इस समय टीवी पर अनुपमा नामक टीवी शो ने धूम मचाई हुई है। टीआरपी में ये सबसे आगे है। साथ ही इसके किरदारों ने देखने वालों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। ये किरदार सभी को अपने घर वालों जैसे ही लगते हैं। इनकी खुशी में दर्शक खुश हो जाते हैं तो दु:ख में दु:खी। इस शो से जुड़ी हर बात को शो के फैंस जानना पसंद करते हैं। शो से जुड़ी बेहद अहम जानकारी आपको बताने जा रहे हैं। इस शो में अपने अभिनय के रंग बिखरने वाले कलाकारों को कितनी फीस मिलती है, यह जानने में आपको निश्चित रूप से दिलचस्पी होगी। तो आइए जानते हैं।
webdunia

मदालसा शर्मा चक्रवर्ती
शायद कुछ लोगों को पता नहीं हो कि मदालसा शर्मा चक्रवर्ती बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं। अनुपमा के बाद उनकी लोकप्रियता में भारी उछाल आ गया है। वे काव्या के किरदार में नजर आती हैं। खबर है कि उन्हें प्रति एपिसोड 20 हजार मिलते थे जिसे बढ़ाकर 30 हजार कर दिया गया है। 
webdunia

रूपाली गांगुली
टाइटल रोल निभाने वाली रूपाली गांगुली ने अपने शानदार अभिनय से अपने फैन बेस को बहुत विस्तृत कर लिया है। उनका किरदार बहुत सशक्त तरीके से लिखा गया है और रूपाली के दमदार अभिनय ने अनुपमा के किरदार में जान डाल दी है। बताया गया है कि उन्हें 60 हजार रुपये प्रति एपिसोड मिलते हैं और वे इस धारावाहिक की सबसे महंगी कलाकार हैं। 
webdunia

सुधांशु पांडे 
वनराज शाह के किरदार में सुधांशु पांड नजर आ रहे हैं। अपने रौबदार व्यक्तित्व के कारण वे खासे सराहे जा रहे हैं। वे 50 हजार रुपये प्रति एपिसोड लेते हैं। 
webdunia

अन्य कलाकार 
अन्य कलाकारों की बात की जाए तो किंजल का रोल करने वाली नि‍‍धि शाह, परितोष का किरदार निभाने वाले आशीष, राखी का किरदार निभाने वाली तसनीम शेख को 20 से 25 हजार प्रति एपिसोड मिलते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह का फिल्मी करियर : छोटी किंतु चमकीली पारी