Publish Date: Tue, 05 Oct 2021 (15:11 IST)
Updated Date: Tue, 05 Oct 2021 (15:20 IST)
आर्यन खान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे हैं जिन्हें भी देर-सबेर बॉलीवुड में कदम रखना ही है। अभी उनकी पहचान सिर्फ शाहरुख खान के बेटे के रूप में ही हैं और इसलिए वे लगातार चर्चाओं में रहते थे, लेकिन हाल ही में वे सुर्खियों में इसलिए हैं क्योंकि एनसीबी ने एक क्रूज़ शिप पर छापा मारा जिस पर चल रही पार्टी में ड्रग्स का सेवन हो रहा था और शाहरुख के बेटे आर्यन भी वहां मौजूद थे।
फिलहाल पूछताछ का दौर जारी है। आर्यन वहां अपने दोस्तों के साथ थे जिनमें से अरबाज़ मर्चेण्ट और मुनमुन धामेचा का खूब नाम लिया जा रहा है। अन्य दोस्त भी थे। आखिर ये कौन हैं? पेश है विस्तार से...
मुनमुन धामेचा
मुनमुन मध्यप्रदेश के सागर से हैं। बड़ी बिज़नेस फैमिली से है। माता-पिता का निधन हो गया है। एक भाई है जिसका नाम प्रिंस है।
नुपूर सारिका
नुपूर सारिका दिल्ली की रहने वाली है। वे एक टीचर है। सैनेटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर वे पार्टी में पहुंची थी। एनसीबी को इनके पास से ड्रग्स मिली है।
गोमित चोपड़ा
दिल्ली का मेकअप आर्टिस्ट है। बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज़ इसे मेकअप के लिए बुलाते हैं। वह रेव पार्टी में आई लेंस के बॉक्स में ड्रग छिपाकर लाया था।
अरबाज मर्चेण्ट
अरबाज मर्चेण्ट को एक्टर कहा जा रहा है पर उन्होंने अभिनय की दुनिया में उन्होंने क्या तीर मारा है, ये पता नहीं है। उम्र 26 साल है और मुंबई के रहने वाले हैं। हां, आर्यन खान के बहुत अच्छे दोस्त हैं। स्कूल के जमाने से। सोशल मीडिया पर उनके आर्यन की बहन सुहाना खान और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पाण्डे के साथ हैंग आउट करते हुए फोटो भी हैं। बताया जा रहा है कि इनके पास से 6 ग्राम चरस बरामद हुई है। इनकी छवि वुमनाइजर की है।
इशमित सिंह
इशमित सिंह को पार्टियों का जबरदस्त शौक है। दिल्ली का बाशिंदा है और वहां पर इनके होटल्स भी हैं। इनके पास से एनसीबी को MDMA Ecstasy Pills मिली।
मोहक जसवाल
मोहक आईटी प्रोफेशनल है। नुपूर का अच्छा दोस्त हैं। उन्होंने मुंबई में ही ड्रग्स खरीदे थे और पार्टी में पहुंचे थे। मोहक दिल्ली का निवासी है।
श्रेयस नायर
अरबाज और आर्यन का श्रेयस दोस्त है। मुंबई का रहने वाला है। पार्टी में कुछ लोगों को श्रेयस ने ड्रग्स सप्लाई करवाई थी।
विक्रांत छोकर
दिल्ली के विक्रांत के बारे में कहा जाता है कि वह ड्रग एडिक्ट है। भारत के विभिन्न शहरों में घूमता रहता है। इसके पास से भी एनसीबी ने ड्रग्स जब्त की है।
webdunia
Publish Date: Tue, 05 Oct 2021 (15:11 IST)
Updated Date: Tue, 05 Oct 2021 (15:20 IST)