Hanuman Chalisa

आ रहा है बाहुबली 2... होने वाली है पैसों व दर्शकों की बारिश

Webdunia
पिछले कुछ दिन सिनेमाघर वालों के लिए बेहद कठिन रहे हैं। एक के बाद एक-एक कर फिल्में आती गईं और बुरी तरह फ्लॉप होती गई। नाम शबाना, बेगम जान, फिल्लौरी, नूर जैसी फिल्मों से थोड़ी उम्मीद थी कि नायिका प्रधान फिल्में भी दर्शक देखना पसंद करते हैं, लेकिन ये सब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धराशायी हो गईं। कलेक्शन इतने कम रहे कि खर्चे भी नहीं निकल पाए। 
 
मल्टीप्लेक्स वालों को तो थोड़े बहुत दर्शक मिल जाते हैं। कुछ हॉलीवुड फिल्मों का सहारा मिल जाता है, लेकिन सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर वालों के लिए यह समय बहुत बुरा रहा है। छोटे शहर के सिनेमाघरों में तो यह फिल्में महज दो-तीन दिन ही चली। इसके बाद उन्हें पुरानी और डब फिल्मों का सहारा लेना पड़ा। अब इन फिल्मों को देखने भी कोई नहीं आता। 
 
बॉक्स ऑफिस पर खामोशी है। सिनेमाघरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पर यह समय ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाला। इसे तूफान के पहले की खामोशी कह सकते हैं। यहां तूफान पैसों और दर्शकों का आएगा। सिनेमाघरों की रौनक लौटाएगा क्योंकि 28 अप्रैल को बाहुबली 2 रिलीज हो रही है। 
 
बाहुबली 2 से फिल्म इंडस्ट्री को बहुत आशा है। यह फिल्म कितना व्यवसाय करेगी, अनुमान लगाना कठिन है। कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। ये बात तो तय है कि दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और शुरुआती दिनों में टिकट खिड़की पर पैसों की बरसात होने वाली है। 
 
मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर वालों को भी इस फिल्म से काफी उम्मीद है क्योंकि हर दर्शक और वर्ग के लोग देखना चाहते है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

इंटरनेशनल डांस डे : संजय लीला भंसाली के 7 आइकॉनिक डांस सीक्वेंस जो छू लेते हैं दिल को

नेहा धूपिया ने 8 साल तक ठुकराया अगंद बेदी का प्रपोजल, शादी से पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट

इंटरनेशनल डांस डे: जाह्नवी कपूर ने जब अपने डांस मूव्स से इंटरनेट पर मचाया तहलका

जब सिद्धांत चतुर्वेदी ने ठुकरा दिया ब्रह्मास्त्र का ऑफर, कास्टिंग सर्कल में हो गए थे ब्लैकलिस्ट

इंटरनेशनल डांस डे: दीपिका-प्रियंका से विद्या-माधुरी तक, बॉलीवुड के यादगार डांस डुएट्स

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख