बिग बॉस 13 : सलमान खान, बिग बॉस और दस साल

Webdunia
सोमवार, 30 दिसंबर 2019 (14:19 IST)
बिग बॉस जब शुरू हुआ था तो शुरुआती तीन सीज़न में अलग-अलग होस्ट नजर आए थे। अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी और अरशद वारसी ने इसे होस्ट किया था। इसके बाद चौथे सीज़न से सलमान खान को जोड़ा गया। 
 
सलमान के नाम पर सवाल उठने लगे क्योंकि वे बातचीत में बहुत माहिर नहीं हैं। चूंकि यह शो स्क्रिप्टेड नहीं होता और बातचीत करते समय आपको ही सब कुछ करना होता है। अमिताभ की तरह भाषा पर भी उनका अधिकार नहीं है। दूसरा, सलमान को गुस्सा भी जल्दी आ जाता है। 
 
बहरहाल सलमान को अपनी अपार लोकप्रियता का जबरदस्त फायदा मिला और सलमान के जुड़ते ही यह शो लोकप्रियता की ऊंचाई छूने लगा। 
 
सलमान ने आम आदमी की भाषा बोली और आम आदमी से वे कनेक्ट हो गए। उनकी दबंग छवि से बिग बॉस शो में भाग लेने वाले भी उनसे डर कर रहते थे। लिहाजा सलमान खान इस शो के लिए एकदम फिट नजर आए। 
 
बिग बॉस शो को होस्ट करना आसान नहीं है। इसमें खूब विवाद होते हैं। दो में से किसी एक को समझाओ तो दूसरे को लगता है कि सलमान उसके साथ पक्षपात कर रहे हैं। कई बार हाउसमेट्स बदतमीजी पर भी उतर आते हैं, लेकिन सलमान ने इन सब बातों को अच्छी तरह से हैंडल किया। 
 
हालांकि कई बार ऐसा भी हुआ जब वे झुंझला गए। उन्हें कई ती‍खी टिप्पणियों पर गुस्सा आया। वे अपने पर काबू नहीं रख पाए। हाउसमेट्स की बदतमीजी को सहना उनके लिए मुश्किल हो गया। 
 
सलमान ने कई बार कहा कि यह उनका आखिरी सीज़न होगा। वे अब इस शो को नहीं कर पाएंगे। लेकिन हर बार अगले सीज़न में वे मौजूद नजर आएं। 
 
दरअसल सलमान को भी इस शो से प्यार हो गया था। सप्ताह में दो बार आना। सेलिब्रिटीज़ को लाना। गेम खेलना। मनोरंजन करना। इससे सलमान की लोकप्रियता बढ़ी। लेकिन इस बार का सीज़न उन्हें कुछ ज्यादा ही परेशान कर रहा है। 
 
बिग बॉस सीज़न तेरह कुछ ज्यादा ही टेढ़ा निकला। इस बार इस शो में जितने लड़ाई-झगड़े, तू-तू-मैं-मैं हुए, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। भाषा का स्तर बहुत नीचे आ गया। 
 
मनोरंजन का नामो-निशान नहीं, लेकिन यह सीज़न बिग बॉस के सारे सीज़न का सबसे ज्यादा टीआरपी बटोरने वाला साबित हुआ। दरअसल लोगों को लड़ाई में ज्यादा मजा आता है और इस बार यह मसाला बहुत ज्यादा है। 
 
बहरहाल सलमान खान दु:खी और उदास हो गए। उन्होंने शो होस्टिंग के दौरान कई बार कहा कि वे यह शो अब नहीं होस्ट करेंगे। इससे शायद बिग बॉस शो के मेकर्स घबरा गए। 
 
इस बार वीकेंड का वार में उन्होंने सलमान खान को सुल्तानी अखाड़े में बुलाकर सलमान के बिग बॉस में दस साल के सफर को दिखाया। यह भी कहा कि वे सबसे बढ़िया होस्ट साबित हुए। आने वाले समय में भी वे ही होस्ट होंगे। सलमान थोड़े भावुक भी हुए, लेकिन इस चाल को समझ गए। 
 
सलमान ने बाद में कहा कि ये निर्माता बड़े चालाक हैं। मुझे शो में रोकना चाहते हैं इसलिए यह सब कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि मैं 200 वर्षों तक यह शो होस्ट करूं। 
 
थोड़ा बहुत बोलने के बाद सलमान ने कहा कि वे ही शो होस्ट करेंगे क्योंकि उनसे बढ़िया होस्ट हो ही नहीं सकता। यानी कि चाल में सलमान आखिरकार फंस ही गए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

10,300 करोड़ रुपए थी संजय कपूर की नेटवर्थ, एक्स हसबैंड की मौत के बाद करिश्मा कपूर को क्या मिलेगा?

रिवीलिंग ड्रेस पर जाह्नवी कपूर ने फ्लॉन्ट किया सिल्वर ब्रालेट, बेड पर दिए सिजलिंग अंदाज में पोज

फैट से फिट हुए राम कपूर ने खरीदी लेम्बोर्गिनी उरुस SE, इतने करोड़ है कीमत

कियारा आडवाणी के आउट होने के बाद डॉन 3 में दिखेंगी कृति सेनन! लेडी डॉन सुनकर मुस्कुराई एक्ट्रेस

नेशनल अवॉर्ड लेने जाने के लिए मिथुन चक्रवर्ती के पास नहीं थे पैसे, रेखा के स्पॉटबॉय बनकर पहुंचे थे दिल्ली

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख