Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2017 में रिलीज फिल्मों के चर्चित किसिंग दृश्य

Advertiesment
हमें फॉलो करें बॉलीवुड 2017
बॉलीवुड में हर तरह का तड़का है। एक्शन, ह्युमर, खुशी, उदासी, सोशल मैसेज और सबसे ज़्यादा रोमांस का तड़का। और रोमांस की हदें कहीं तक भी जा सकती हैं। ऐसे में हमारे कड़े सेंसर नियमों के चलते कई फिल्मों में रोमांस का तड़का कम ही लगाते हैं। हालांकि, बदलते समय में अब ऐसी कई फिल्में हैं जो लिप-किसिंग तक दर्शा देते हैं। यहां पेश हैं इस साल की कुछ लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्में जिसमें बेहतरीन लिप-किसिंग सीन दिखाए गए हैं। 
 
जब हैरी मेट सेजल
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने इसके पहले भी कई फिल्मों मे काम किया है लेकिन यह पहली बार था जब दोनों के बीच इस तरह का रोमांस दिखाया गया। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ज़्यादा कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इनके बीच का किसिंग सीन काफी अच्छा था।  
 
शुभ मंगल सावधान 
फिल्म में आयुषमान खुराना और भूमि पेडनेकर की शादी के पहले इन दोनों के बीच रोमांस दिखाया गया जो एक छोटे से मुद्दे के कारण रुक गया लेकिन इस सीन का एंड मजेदार होता है। 
 
कमांडो 2
विद्युत जामवाल की इस फिल्म में उन्होंने एक नहीं, बल्कि दो हीरोइन के साथ रोमांस किया। माचो लुक वाले विद्युत फिल्म में विलेन बनने के बाद भी अदा शर्मा जैसी खूबसूरत हीरोइन के साथ बेहतरीन रोमांस करते दिखे। 
 
हाफ गर्लफ्रेंड 
चेतन भगत की एक नॉवल पर आधारित अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में भी दोनों के बीच काफी इंटेंस सीन थे। इसके बाद इनका एक किसिंग सीन भी था। 
webdunia

ए जेंटलमैन
बाकी फिल्मों में इंटेंस सीन लिप-लॉक पे खत्म हो रहे हैं और यहां लिप-लॉक से कहानी आगे बढ़ रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जैकलिन फर्नांडीज के ऑन-स्क्रीन रोमांस के चलते यह किस सीन काफी दिलचस्प था। 
 
मेरी प्यारी बिंदु
हैंडसम आयुष्मान खुराना और चार्मिंग परिणीति चोपड़ा ने इस फिल्म में पहली बार साथ काम किया। प्यार और अट्रैक्शन की इस कहानी में दोनों का रोमांस बहुत खूबसूरत था। 
 
बादशाहो
विद्युत जामवाल फिर एक बार इंटेंस सीन में नज़र आए। फिल्म में खलनायक होने के बावजूद, एक सीन में उन्होंने और इलियाना ने इंटेंस लिप-लॉक किया था। 
 
राब्ता 
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की इस फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही मीडिया में उनके ऑफ-स्क्रीन रोमांस की खबरें फैलने लगी थी। इसके बाद फिल्म में उनका ऑन-स्क्रीन रोमांस और पैशनेट किस इस खबर को और बढ़ावा दे गया। 
webdunia

बद्रीनाथ की दुल्हनियां 
वैसे हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां में आलिया भट्ट और वरुण धवन के कुछ इंटेस सीन थे, वही उसकी फ्रैंचाईज़ फिल्म में रोमांस की थोड़ी कम गहनता थी। वरुण और आलिया की जोड़ी और उनका रोमांस दर्शकों को भी पसंद है। 
 
जग्गा जासूस
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच यह आखिरी लिप-किस दर्शकों को देखने को मिला। उनके ब्रेकअप के बाद अब दोनों किसी फिल्म में साथ नज़र नहीं आने वाले। हालांकि यह काफी प्यारा किस था। 
 
बाबुमोशाय बंदूकबाज़
फिल्म 'बर्फ़ानी' के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म में किसी हीरोइन के साथ रोमांस किया है जिसकी काफी चर्चाएं भी चली थी। नई हीरोइन बिदिता बाग के साथ उनकी फिल्म और रोमांस की कैमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में कई हॉट-शॉट्स थे। 
 
जुड़वा 2
90 के दशक में सलमान खान की फिल्म जुड़वा के इस सीक्वल में वरुण धवन ने भी उनके नक्शे-कदम पर चलते हुए किसिंग सीन किए। दोनों जुड़वा एक-दुसरे की हरकतों से जुड़े हुए थे, ऐसे में जहां एक जैकलीन को किस कर रहा था, वहीं दूसरा तापसी को किस कर रहा था। 
 
फुकरे रिटर्न
लेटेस्ट और शानदार ह्युमर से भरी फिल्म 'फुकरे रिटर्न' में इस बार चूचा और भोली पंजाबन के किसिंग सीन ने सभी को चौंका दिया। हमेशा चूचा यानी वरुण शर्मा को डराने वाली भोली यानी रिचा चड्ढा ने इस सीक्वेल के आखिरी में चूचा को जबर्दस्त किस किया। सभी हैरान थे यह देखकर कि चूचा और और भोली के बीच 'कुछ कुछ' हो रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हीरो की फिल्म का नाम 'ज़ीरो', यह है असली वजह