बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अलग पहचान बना चुकी हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

Webdunia
Photo : Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार की जाती है जिन्होंने अभिनेत्रियों के महज शोपीस के तौर पर इस्तेमाल किये जाने की परंपरागत सोच को न सिर्फ बदला बल्कि बॉलीवुड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष पहचान दिलाई। 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बरेली से पूरी की।


साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दूसरे स्थान पर रहीं। बाद में उन्हें मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरता का परचम पूरी दुनिया में लहराते हुए रीता फारिया के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली वह पांचवीं भारतीय सुंदरी बनीं।
Photo : Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सिने करियर की शुरूआत साल 2002 में तमिल फिल्म से की। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता तो नहीं मिली लेकिन अपने दमदार अभिनय से उन्होंने समीक्षकों का दिल जीत लिया। साल 2003 में उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा और सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ 'द हीरो : लव स्टोरी ऑफ द स्पाई' में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई और उनके अभिनय को दर्शको के साथ ही समीक्षकों ने भी काफी पसंद किया।

साल 2003 में रिलीज हुई 'अंदाज' प्रियंका चोपड़ा के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए प्रियंका चोपड़ा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गईं। इसके साथ ही उन्हें नवोदित अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
Photo : Instagram
साल 2004 में प्रियंका चोपड़ा की एक और सुपरहिट फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' रिलीज हुई। डेविड धवन निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों की मौजूदगी में भी उन्होंने फिल्म में युवा फैशन डिजायनर के रूप में अपने किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत करके फिल्म को सुपरहिट बना दिया।

साल 2004 में ही प्रियंका चोपड़ा को प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सुभाष घई की फिल्म 'ऐतराज' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का किरदार ग्रे शेडस लिए हुए था। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गईं।
Photo : Instagram
साल 2006 प्रियंका चोपड़ा के सिने करियर के लिए अहम साल साबित हुआ। इस साल उनकी फिल्म 'डॉन' रिलीज हुई। 70 के दशक में बनी सुपरहिट फिल्म 'डॉन' के इस रिमेक में प्रियंका चोपड़ा ने जीनत अमान वाली भूमिका निभाई। इसी साल उनकी 'क्रिश' जैसी सुपरहिट फिल्म भी रिलीज हुई जिसमें उन्होंने रितिक रोशन की प्रेयसी की भूमिका निभाई।

साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा की एक और अहम फिल्म 'फैशन' रिलीज हुई। फैशन की दुनिया को दर्शको से रूबरू कराती मधुर भंडारकर निर्देशित इस फिल्म में प्रिंयका चोपड़ा एक उभरती मॉडल की भूमिका में दिखाई दी। फिल्म में अपने सशक्त अभिनय से उन्होंने दर्शको का दिल जीत लिया और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ ही फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित की गईं।
Photo : Instagram
साल 2009 में रिलीज फिल्म 'व्हाट्स योर राशि' प्रियंका चोपड़ा की महत्वपूर्ण फिल्म में शुमार की जाती है। देखा जाये तो फिल्मों में किसी अभिनेता या अभिनेत्री द्वारा एक फिल्म में दोहरी या तिहरी भूमिका निभाना बड़ी बात समझी जाती है लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में एक या दो नहीं बल्कि 12 अलग अलग भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

प्रियंका चोपड़ा अपने एक दशक लंबे सिने करियर में अबतक 40 फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। प्रियंका ने पिछले साल अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की है। प्रियंका इन दिनों फिल्म द स्काई इज पिंक में काम कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख