Hanuman Chalisa

फिल्म व्यवसाय के हाल-बेहाल, बॉक्स ऑफिस सूना

Webdunia
बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (06:30 IST)
अक्टोबर से देश में सिनेमाघर खुलने का सिलसिला शुरू हुआ था, इसके बावजूद अभी भी अधिकांश सिनेमाघरों पर ताला लगा हुआ है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति कितनी विकट है। टॉकीज के मालिकों का सोचना है कि टॉकीज बंद रखने में ही फायदा है क्योंकि टॉकीज खोला तो खर्चा निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। कोरोना वायरस के कारण जो व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं उनमें फिल्म व्यवसाय भी शामिल है। हालात यह है कि अभी भी कोई यह कह सकने की स्थिति में नहीं है कि परिस्थिति कब सुधरेगी। 
 
सिनेमाघर तो खुल गए हैं, लेकिन दिखाने के लिए दमदार फिल्म नहीं है। इंदू की जवानी या सूरज पे मंगल भारी जैसी फिल्मों के बल पर दर्शकों को सिनेमाघर तक नहीं खींचा जा सकता। सूर्यवंशी और 83 के प्रोड्यूसर इसलिए डरे हुए हैं कि उनका मानना है कि अभी दर्शक खुद डरा हुआ है और जान जोखिम में डाल कर फिल्म देखने नहीं आएगा। साथ ही 50 प्रतिशत कैपिसिटी के साथ फिल्म चलाने की इजाजत दी गई है और इस वजह से बड़ी फिल्मों को तगड़ा नुकसान हो सकता है। 
 
कुल मिलाकर स्थिति साफ नहीं है। सितारों की फिल्में नहीं आ रही हैं इसलिए यह कैसे माना जाए कि दर्शक सिनेमाघर नहीं आएंगे? एक-दो बड़ी फिल्म रिलीज कर प्रयोग करना होगा, लेकिन सवाल यही है कि बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधेगा?
 
जो सिनेमाघर शुरू हो चुके हैं, उनकी हालत खराब है। उंगलियों पर गिनने लायक दर्शक सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। ज्यादातर शो दर्शकों के अभाव में रद्द हो रहे हैं। बिजली का खर्चा नहीं निकल पा रहा है। मल्टीप्लेक्स की यह हालत देख सिंगल स्क्रीन वालों ने तो ताला न खोलने में ही भलाई समझी है। 
 
लगभग नौ महीनों में करोड़ों का नुकसान हुआ है। नई फिल्में बन रही हैं, लेकिन वैसी रफ्तार नहीं है। स्थिति ऐसी ही बनी रही तो प्रोड्यूसर भी फिल्म बनाने में डरेंगे। वे भला क्यों करोड़ों रुपये अटकाना चाहेंगे? ओटीटी वालों का कोई भरोसा नहीं, कब पॉलिसी बदल दे। फिल्म लेने से इंकार कर दें। मनचाही रकम नहीं दें। 
 
फिल्म प्रदर्शक, वितरक और फिल्म निर्माता, तीनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं और सिवाय अच्छे दिनों के इंतजार के अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes में तारा सुतारिया का रॉयल अंदाज, आइवरी गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

आधी उम्र के लड़कों से मिलते हैं शादी के प्रपोजल, अमीषा पटेल ने बताया 50 की उम्र चाहती हैं कैसा हमसफर

रीमेक या ओरिजिनल? 'है जवानी तो इश्क होना है' पर Tips Films ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया स्टेटमेंट

'रामायणम्' के लिए साथ आया भारतीय सिनेमा का सबसे विशाल क्रू, 10 हजार से ज्यादा लोग कर रहे हैं काम!

बालिका वधू की 'गहना' बनीं बिजनेस क्वीन, 10 रुपये की फिटकरी से खड़ा किया करोड़ों का ब्रांड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख