Hanuman Chalisa

कान फिल्म फेस्टिवल में उबेर हेलीकॉप्टर टैक्सी

Webdunia
कान से प्रज्ञा मिश्रा 
 
उबेर टैक्सी अमेरिकी कंपनी है और दिल्ली में यह कोई नया नाम नहीं है। यह कंपनी अपने मोबाइल एप और उसकी वजह से ग्राहकों में बहुत ही जाना पहचाना नाम है कान फिल्म फेस्टिवल में इस कंपनी ने इस बार एक नया बिज़नेस शुरू किया है और वह है कान के सबसे नजदीकी एयरपोर्ट नीस से कान तक हेलीकॉप्टर टैक्सी। 


 

 
यह सुविधा सवारी को नीस एयरपोर्ट से टैक्सी में बैठा कर हेलीकॉप्टर तक लेकर आएगी और फिर वहां से सीधे कान और फिर लिमोसिन में बैठा कर सीधे फेस्टिवल के बीचों-बीच पंहुचा देगी।   
 
आम तौर पर जो रास्ता सड़क से एक घंटे का है और फेस्टिवल के दिनों में यह ट्रैफिक के चलते बढ़ते-बढ़ते डेढ़ से दो घंटे का हो जाता है ऐसे में यह हेलीकॉप्टर टैक्सी की सवारी किसे नहीं लुभाएगी क्योंकि हेलीकॉप्टर से फकत 7  मिनिट में कान पहुंचा जा सकता है।  
 
इस सफर की कीमत होगी करीब 160 यूरो (लगभग 11500 रुपए) जो आम इंसान के लिए तो बहुत हैं लेकिन जो कान फिल्म फेस्टिवल में चार चांद लगाते हैं उनके लिए तो यह फायदे का ही सौदा साबित हो रहा है और इसका सबूत यह है कि शुरुआत में तो 2 ही हेलीकॉप्टर थे लेकिन पहले ही दिन के बाद से लग रहा है अब सड़क के साथ-साथ हवाई ट्रैफिक भी बढ़ने वाला है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

कीर्ति कुल्हारी ने मेड की 10,000 रुपए सैलरी पर उठाए सवाल, यूजर्स के साथ सेलेब्स ने भी लगाई क्लास

सोनाक्षी सिन्हा ने किराए पर किया अपना लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने मिलेगा इतने लाख रुपये किराया

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की मां मोहिनी का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

परेश रावल ने तीन दिन में ही छोड़ दी थी बैंक की नौकरी, जेबखर्च के लिए गर्लफ्रेंड से लेते थे पैसे

तनीषा मुखर्जी का आलीशान घर देख हैरान हुईं फराह खान, बोलीं- मुंबई में ऐसा नहीं देखा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान