कोरोना वायरस के कारण घर पर हो रहे हैं बोर, तो देखिए ये 4 वेबसीरिज़

Webdunia
शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (06:42 IST)
कोरोना वायरस के कारण घर पर रहने की सलाह दी जा रही है ताकि यह ज्यादा न फैले। कुछ लोग घर से काम कर रहे हैं और कुछ लोग घर पर बैठ कर बोर हो रहे हैं। ऐसे समय वेबसीरिज़ देख समय अच्छे से कट सकता है। पेश है ऐसी 4 वेबसीरिज़ जो न केवल नई हैं बल्कि आपको पसंद भी आएगी। 
 
1) स्पेशल ऑप्स 
हॉट स्टार पर उपलब्ध इस वेबसीरिज़ को नीरज पांडे ने बनाया है। बेबी, स्पेशल 26 और एमएस धोनी द अनटोल्ड जैसी फिल्म बना चुके नीरज कितने काबिल निर्देशक हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है। यह एक थ्रिलर है जिसमें नीरज का कसा हुआ निर्देशन है। यह RAW के लिए काम करने वाले हिम्मत सिंह की कहानी है जिसके पांच एजेंट्स अलग-अलग देशों में हैं और उन्हें आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को पकड़ना है। जो नीरज की फिल्मों के शौकीन रहे हैं उन्हें यह सीरिज पसंद आएगी। 
 
2) असुर 
अरशद वारसी भी अब डिजीटल प्लेटफॉर्म पर 'असुर' के जरिये आ गए हैं। वूट पर उपलब्ध यह सीरिज क्राइम और थ्रिल का कॉकटेल है। पुरानी धार्मिक किताबों के आख्यान और किस्सों को वर्तमान से जोड़ कर यह बनाई गई है। 8 एपिसोड में उपलब्ध यह सीरिज़ काफी पसंद की जा रही है। 
 
3) गिल्टी 
यह सीरिज़ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। कबीर सिंह और गुड न्यूज़ में नजर आईं किआरा आडवाणी ने इसमें लीड रोल निभाया है। सस्पेंस और थ्रिलर पसंद करने वालों को 'गिल्टी' पसंद आ रही है। यह गीतकार नानकी की कहानी है जिसके बॉयफ्रेंड पर बलात्कार का आरोप लगा है। नानकी मामले की पड़ताल करती है। 
 
4) मेंटलहुड 
ज़ी 5 और अल्ट बालाजी पर स्ट्रीमिंग हो रही मेंटलहुड में करिश्मा कपूर हैं। साथ में संजय सूरी, संध्या मृदुल, शिल्पा शुक्ला और श्रुति सेठ जैसे कलाकार भी हैं। इसमें अलग-अलग मम्मियों को दिखाया गया है जो अपने बच्चों की परवरिश अलग-अलग तरह से करती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

महावतार नरसिम्हा को मिल रहा दर्शकों का खूब प्यार, छठें दिन किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सुपर डांसर चैप्टर 5 : मां-बेटी की मुलाकात देख भावुक हुईं शिवांगी जोशी, जानें कैसे किया रिएक्ट

अनुराग कश्यप की क्राइम ड्रामा फिल्म निशांची का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

दीपिका पादुकोण ने की छात्रों की मेंटल हेल्थ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक दिशा-निर्देश की सराहना

कास्टिंग काउच के आरोपों पर विजय सेतुपति का पलटवार- 'ये सिर्फ बदनाम करने की साजिश है'

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख